बांदाःपुल से केन नदी में इस लड़की ने लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान
केन नदी के पुल से शनिवार को दोपहर में एक 18 वर्षीय लड़की ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। किसी लड़की के नदी में कूदने की आहट मिलते ही मछुआरों ने मौके पर पहुंचकर नदी में डूब ...

केन नदी के पुल से शनिवार को दोपहर में एक 18 वर्षीय लड़की ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। किसी लड़की के नदी में कूदने की आहट मिलते ही मछुआरों ने मौके पर पहुंचकर नदी में डूब रही लड़की को बचा लिया और घटना सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह भी पढ़ें- वंदे भारत ट्रेन में खाने में मिला कॉकरोच, जानिये IRCTC क्या लिया एक्शन
बताया जा रहा है कि आज दोपहर में एक लड़की टहलते हुए भूरागढ़ के पास स्थित पुल पर पहुंची और पलक झपकते ही उसने नदी में छलांग लगा दी। घटना के समय नदी में कुछ मछुआरे मौजूद थे उन्होंने बिना समय गंवाए पानी में डूब रही उसे लड़की को बचा लिया और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें- इन दो दुराचारियों को मिली 10 और 20 साल कैद की सजा
इधर शहर के छाबी तालाब मोहल्ले में रहने वाली महिला ने बताया कि मेरी बेटी की मानसिक स्थिति इस समय ठीक नहीं है। मेरी तबीयत खराब थी जिससे मैं घर में लेटी थी। वह किस समय केन नदी के पुल में पहुंच गई और वहां से छलांग लगा दी हम लोगों को पता नहीं चल पाया। जब उसे अस्पताल लाया गया तब पुलिस ने सूचना दी।
What's Your Reaction?






