श्रीराम-जानकी प्राण प्रतिष्ठा पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा
मुख्यालय कर्वी के धनुष चौराहा के पास स्थित मंदिर में श्रीराम जानकी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई...
चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी के धनुष चौराहा के पास स्थित मंदिर में श्रीराम जानकी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से शुरू हुई शोभायात्रा में एक हजार से अधिक महिला-पुरुष सिर पर कलश लेकर राम संकीर्तन करते हुए शामिल हुए।
नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता और सदर संघ समिति की ओर से श्रीराम-जानकी प्रतिमा स्थापना से पहले शोभायात्रा निकाली गई। इसके साथ हवन पूजन और रासलीला का मंचन भी शुरू हुआ। आचार्य विपिन विराट, वृंदावन के देवकीनंदन ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, महिला योग पतंजलि समिति की प्रमुख मंजू केशरवानी आदि शोभायात्रा में शामिल हुए। संस्कृत विद्यालय के बटुक भी साथ रहे। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर पहुंची। इसके चलते कई स्थानों पर जाम लगा। चेयरमैन ने बताया कि 16 से 19 नवंबर तक रासलीला कार्यक्रम होगा। इसमें वृंदावन के देवकी नंदन ठाकुर महाराज श्रद्धालुओं के बीच भक्ति रूपी अमृत बरसाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
