हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन ने दो जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में किया सहयोग

समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सहायता के उद्देश्य से कार्यरत हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन, बांदा की ओर से दो जरूरतमंद परिवारों...

Oct 22, 2026 - 11:50
Oct 22, 2026 - 11:51
 0  4
हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन ने दो जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में किया सहयोग

बांदा। समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सहायता के उद्देश्य से कार्यरत हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन, बांदा की ओर से दो जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग और आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। संस्था की ओर से बेटियों के लिए शादी के जोड़े, बर्तन तथा शादी के खर्च में सहायता के लिए नकद राशि दी गई।

संस्था के पदाधिकारियों के अनुसार, जरूरतमंद परिवारों की मदद का यह सिलसिला लगातार जारी है। इससे पहले सितंबर माह में भी संस्था की ओर से कई जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई थी। संस्था ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी और सामाजिक कल्याण के कार्य जारी रखने का संकल्प जताया।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक हसन उद्दीन सिद्दीकी मौजूद रहे। उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए अपनी ओर से भी सहयोग किया और बेटियों के परिवारों को शादी की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष नदीम उल्लाह खान, वरिष्ठ सहयोगी एवं मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना, संगठन मंत्री शेख रिजवान, सलाहकार आरिफ खान, खाईपार शाखा प्रमुख अली खान, महामंत्री शाहबाज खान हनी, उपाध्यक्ष मोहम्मद फरहान, जावेद खान, कलीम उल्लाह खान, सचिव उमर अली, उपसचिव आसिफ मसूदी, कार्यालय प्रभारी इमरान, सोशल मीडिया प्रभारी उरूज, उपसचिव गफ्फार खान, कोषाध्यक्ष अनस उल्लाह एडवोकेट, कानूनी सलाहकार समीर उल हक एडवोकेट, मर्दननाका शाखा प्रमुख नफीस, शाखा प्रमुख सनी एवं हसीब, शादाब हुसैन, ब्रज बिहारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों की सहायता और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में आगे भी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0