तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से मां-बेटे की मौत, मासूम बच्ची गंभीर
दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि एक 10 वर्षीय बालिका...
झलौन-तेजगढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, टक्कर मारकर फरार हुआ वाहन चालक
जनपद अध्यक्ष ने दिखाई मानवता, घायलों को पहुंचाया अस्पताल
दमोह। दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि एक 10 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा झलौन-तेजगढ़ मार्ग पर उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार परिवार को पीछे से टक्कर मार दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूरा गांव निवासी संतोष सेन (30 वर्ष), उनकी परिजन संतोषरानी बाई (60 वर्ष) और मानूवी (10 वर्ष) झलौन गांव से दवा और घरेलू सामान खरीदकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 9 बजे स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक एमपी-20 ZW 9993 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में पाटन-उड़ना के बीच संतोष सेन और संतोषरानी बाई ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल बालिका मानूवी का इलाज जबलपुर मेडिकल कॉलेज में जारी है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को काफी देर तक सड़क किनारे तड़पना पड़ा। इसी दौरान तेंदूखेड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष तुलाराम यादव वहां पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए अपनी कार से घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा पुलिस को घटना की सूचना दी।
तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। हादसे में शामिल वाहन की पहचान कर ली गई है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। पूरे मामले की जांच जारी है।
दमोह से इम्तियाज़ चिश्ती...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
