जबलपुर से दमोह लौट रहे परिवार की कार का पीछा, महिला से अभद्रता का आरोप
मध्य प्रदेश के दमोह में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार सुबह कार सवार...
कार सवार परिवार का पीछा कर आरोपियों ने की अभद्रता, जबलपुर नाका चौकी पहुंचकर पीड़ित ने दी शिकायत
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार सुबह कार सवार महिला के साथ छेड़छाड़ और विरोध करने पर उसके पति व अन्य परिजनों के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना सुबह करीब चार बजे जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र के आम चौपरा स्थित महाराजा पैलेस के पास की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित दंपती अपने दो अन्य परिजनों के साथ कार से जबलपुर से दमोह लौट रहे थे। इसी दौरान तेजगढ़ से दमोह पासिंग स्विफ्ट कार में सवार कुछ लोग उनका पीछा करने लगे। आरोप है कि कार सवारों ने अपनी गाड़ी कभी आगे तो कभी पीछे लगाकर परिवार को परेशान किया। इसी दौरान महिला के साथ छेड़छाड़ भी की गई।
विरोध करने पर की मारपीट
बताया गया कि बायपास के पास आरोपियों ने पीड़ित परिवार की कार के आगे अपना वाहन लगा दिया। इसके बाद एक आरोपी ने महिला का हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया। पति ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कार से बाहर आए अन्य परिजनों ने भी जब इसका विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार होकर मंडी की ओर भाग निकले। इसके बाद पीड़ित परिवार जबलपुर नाका चौकी पहुंचा और पुलिस को आवेदन देकर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत देने के बाद परिवार सागर की ओर रवाना हो गया।
घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
रिपोर्ट - इम्तियाज़ चिश्ती, दमोह...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
