जलभराव ने रोका जगनपुर का रास्ता, रक्षाबंधन पर ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें
विकासखंड कुरारा के ग्राम शिवनी के मजरा जगनपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर भारी जलभराव के चलते आवागमन बाधित हो गया है...
कुरारा, हमीरपुर। विकासखंड कुरारा के ग्राम शिवनी के मजरा जगनपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर भारी जलभराव के चलते आवागमन बाधित हो गया है। सड़क पर पानी भरने से ग्रामीणों का शिवनी और कुरारा बाजार पहुंचना मुश्किल हो गया है।
रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में खरीदारी का दौर चल रहा है। ऐसे में महिलाओं को राखी, मिठाई व अन्य जरूरी सामान खरीदने के लिए बाजार जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण सड़क पर निकलना जोखिम भरा हो गया है और कभी भी बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
ग्रामीण विमला, कस्तूरी, अर्जुन, तेज सिंह व इंद्रपाल ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए जल्द सड़क से जलभराव हटाकर रास्ते को आवागमन योग्य बनाया जाए, ताकि रक्षाबंधन पर्व पर ग्रामीणों को राहत मिल सके।
रिपोर्ट : अखिलेश सिंह गौर, (कुरारा) हमीरपुर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
