बांदा में शूट हुई भोजपुरी मूवी लिट्टी चोखा, हुई रिलीज

बुंदेलखंड के झांसी ललितपुर और बांदा जनपद के दर्शनीय, धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों का सौंदर्य बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं को आकर्षित कर रहा है..

Oct 12, 2021 - 04:24
Oct 12, 2021 - 08:42
 0  3
बांदा में शूट हुई भोजपुरी मूवी लिट्टी चोखा, हुई रिलीज
भोजपुरी फिल्म लिट्टी चोखा (Bhojpuri movie Litti Chokha)

बुंदेलखंड के झांसी ललितपुर और बांदा जनपद के दर्शनीय, धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों का सौंदर्य बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं को आकर्षित कर रहा है। जिससे इस क्षेत्र में लगातार मूवी शूट की जा रही हैं। इसी कड़ी में बांदा में भोजपुरी मूवी लिट्टी चोखा शूट  की गई थी। जिसे 12 -अक्टूबर-2021 को रिलीज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - भोजपुरी फिल्म लिट्टी चोखा का सामने आया फर्स्ट लुक, देखिये यहाँ

भोजपुरी फिल्मों के चर्चित नायक खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री काजल राघवानी द्वारा अभिनीत इस फिल्म का 2 दिन पहले ट्रेलर् रिलीज किया गया और मंगलवार को फिल्म रिलीज हो गई। इस फिल्म में कुछ बुंदेलखंड के कलाकारों को भी अपना अभिनय दिखाने का मौका मिला है।

भोजपुरी फिल्म लिट्टी चोखा (Bhojpuri movie Litti Chokha)

प्रदीप कुमार शर्मा द्वारा निर्मित इस फिल्म में बुंदेलखंड के चर्चित कलाकार पदम सिंह भी शामिल है। इस फिल्म की शूटिंग बांदा के कई गांव  में की गई है इसके अलावा केन नदी, कालिंजर दुर्ग बामदेवेश्वर पर्वत व शहर के कुछ इलाकों में भी फिल्म के दृश्य फिल्माए गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। 

यह भी पढ़ें - भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ का फिल्म सेट पर मुंह हो गया काला, कहा- प्रयोग तो फेल भईल बा…

वैसे तो भोजपुरी फिल्म सर्वाधिक बिहार, झारखंड, गोरखपुर व उत्तर भारत से जुड़े कुछ इलाकों में बहुत पसंद की जाती है लेकिन इस फिल्म में बुंदेली कलाकार और बुंदेलखंड  के स्थलों को फिल्माएं जाने से स्थानी लोगों में भी यह  फिल्म लोकप्रिय होगी।

भोजपुरी फिल्म लिट्टी चोखा (Bhojpuri movie Litti Chokha)

इस बारे में इस फिल्म के कलाकार पदम सिंह ने बताया कि 12 अक्टूबर को यह फिल्म बिहार के सभी सिनेमाघरों में जबकि मुंबई उत्तर प्रदेश और नेपाल में भोजपुरी  थियेटरों में फिल्म रिलीज की गई है। बिहार में इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में लंबी-लंबी लाइने लगी है।

अगर ये खबर आपको अच्छी लगी हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा, या फिर कोई सुझाव हो तो निचे कमेंट बॉक्स पर कमेंट भी कीजिये।

भोजपुरी फिल्म से जुडी हर अपडेट के लिए फॉलो करिये हमारी वेबसाइट बुन्देलखण्ड न्यूज़ डॉट कॉम (bundelkhandnews.com) को।

यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश में फिल्में बनने से मुम्बई का टिकट हुआ आसा

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 2
Wow Wow 1
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.