जीआरपी बांदा ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
ट्रेनों और रेलवे प्लेटफॉर्म पर चोरी, लूट एवं जहरखुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी बांदा पुलिस...
दो मुकदमों का खुलासा, मोबाइल फोन, पर्स, नकदी और पासपोर्ट साइज फोटो बरामद; दोनों अभियुक्त न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए
बांदा। ट्रेनों और रेलवे प्लेटफॉर्म पर चोरी, लूट एवं जहरखुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी बांदा पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक रेलवे, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में की गई। अभियान की निगरानी पुलिस उपाधीक्षक रेलवे झांसी सलीम खां कर रहे थे, जबकि जीआरपी थाना बांदा के प्रभारी निरीक्षक हरिनाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम चोरी के मामलों के खुलासे और चोरी गए मोबाइल आदि की बरामदगी के लिए लगातार प्रयासरत थी।
निर्माणाधीन भवन के पास से गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने 4 अक्टूबर 2026 को प्लेटफॉर्म नंबर-2 की ओर अतर्रा आउटर के पास निर्माणाधीन भवन के समीप से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगतपाल पुत्र लक्ष्मण पाल, निवासी डाडामऊ, थाना पैलानी, बांदा, उम्र 29 वर्ष तथा रामबाबू यादव पुत्र कल्लू यादव, निवासी अलिहा, थाना बिसंडा, बांदा, उम्र 37 वर्ष के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक आरोपी जगतपाल के कब्जे से मुकदमा मु0अ0सं0 56/26, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित एक गहरे नीले रंग का रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन तथा मुकदमा मु0अ0सं0 52/26, धारा 305(सी)/317(2) बीएनएस से संबंधित 400 रुपये नकद बरामद हुए।
वहीं आरोपी रामबाबू यादव के कब्जे से मुकदमा संख्या 56/26 से संबंधित एक पर्स, उसमें रखे 150 रुपये नकद तथा वादी मुकदमा जीतू के 11 पासपोर्ट साइज फोटो बरामद किए गए।
दो चोरी के मुकदमों का सफल अनावरण
जीआरपी पुलिस के अनुसार बरामदगी के बाद थाना स्थानीय पर पंजीकृत दोनों मुकदमों का सफल अनावरण किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
