बुंदेलखंड सांस्कृतिक यात्रा में घूमर नृत्य ने मन मोहा

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंन्द्र, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार व जिला प्रशासन के सहयोग से एक भारत श्रेष्ठ भारत...

Nov 22, 2023 - 04:27
Nov 22, 2023 - 04:37
 0  20
बुंदेलखंड सांस्कृतिक यात्रा में घूमर नृत्य ने मन मोहा
सांकेतिक फ़ोटो - सोशल मीडिया

चित्रकूट। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंन्द्र, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार व जिला प्रशासन के सहयोग से एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत बुन्देलखंड सांस्कृतिक यात्रा का शुभारंभ मंगलवार को रामायण मेला परिसर में हुआ।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : आकर्षक दिखना चाहिए चौराहा और फाउंटेन : डीएम

मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि शक्ति सिंह तोमर ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया किया। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत में गीत की प्रस्तुति दी गई। राजस्थान के कलाकारों ने तेरहताली नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद उत्तराखंड का मनमोहक छपेली नृत्य की प्रस्तुति देकर कलाकारों ने समा बांध दिया।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : डीएम-एसपी ने घायलों का जाना हाल

राजस्थान का घूमर, हरियाणा का फाग तथा उत्तर प्रदेश का मयूर नृत्य प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रहे। बुन्देलखंड सांस्कृतिक यात्रा का आयोजन 21 से 26 नवंबर तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : चित्रकूट में बड़ा हादसा : जनरथ बस और बोलेरो में टक्कर पांच यात्रियों की मौत

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0