BUSA द्वारा भव्य शिक्षक सम्मान समारोह एवं ग्रैंड गरबा डांडिया नाइट का आयोजन
बुंदेलखंड अनएडेड स्कूल एसोसिएशन (BUSA) की बांदा जिला कमेटी द्वारा 17 अक्टूबर को विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल....
बांदा के 50 विद्यालयों के शिक्षकों को BUSA शिक्षक सम्मान से किया गया सम्मानित
बांदा। बुंदेलखंड अनएडेड स्कूल एसोसिएशन (BUSA) की बांदा जिला कमेटी द्वारा 17 अक्टूबर को विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल (VNMPS) एवं KCNIT कैंपस में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह एवं ग्रैंड गरबा डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बांदा जिले के लगभग 50 निजी विद्यालयों ने सहभागिता की। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही गरबा एवं डांडिया नाइट में शिक्षकों और अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
50 विद्यालयों के शिक्षकों को मिला BUSA शिक्षक सम् कोमान
कार्यक्रम के प्रथम चरण में जिले के लगभग 50 विद्यालयों के शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान, समर्पण एवं सेवाओं के लिए BUSA शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर सेंट मैरी स्कूल, बांदा के फादर एवं प्रिंसिपल तथा भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी के चैयरमेन राममिलन कुशवाहा ने संयुक्त रूप से शिक्षकों को सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह के माध्यम से शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सराहा गया।
इसके पश्चात आयोजित ग्रैंड गरबा डांडिया नाइट में शिक्षकों एवं अतिथियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने आयोजन को यादगार बना दिया और उपस्थित लोगों ने आपसी मेलजोल एवं उत्सव का आनंद लिया।
BUSA जिला कमेटी की रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्यक्रम के सफल आयोजन में BUSA की बांदा जिला कमेटी की अध्यक्ष उमा पटेल, सचिव प्रवी यादव एवं कोषाध्यक्ष सौरभ यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसोसिएशन की मुख्य कार्यकारिणी के अध्यक्ष नवल किशोर चौधरी का भी आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के सुचारू संचालन एवं सफल आयोजन में विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन श्री अरुण कुमार निगम का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ। आयोजन समिति ने उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
शिक्षकों के सम्मान और विद्यालयों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है BUSA
समारोह के समापन पर BUSA की मुख्य कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष अंकित कुशवाहा, सचिव डॉ. मनीष कुमार गुप्ता एवं संयुक्त सचिव श्याम जी निगम ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों, विद्यालय प्रबंधकों, शिक्षकों एवं आयोजन में सहयोग देने वाले सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
पदाधिकारियों ने कहा कि यह आयोजन एसोसिएशन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भविष्य में भी शिक्षकों के सम्मान, विद्यालयों के बीच आपसी सहयोग तथा शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि BUSA का मुख्य उद्देश्य निजी विद्यालयों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी को एक मंच पर लाना और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। विद्यालयों के बीच एकजुटता और सहयोग से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को भी लाभ मिलेगा।
BUSA शिक्षक सम्मान समारोह एवं ग्रैंड गरबा डांडिया नाइट ने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ जिले के निजी विद्यालयों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग और एकजुटता को मजबूत करने का संदेश दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
