विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, बांदा में 123 ईवीएम-वीवीपैट यूनिट अलग वेयरहाउस में सुरक्षित

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद में निर्वाचन तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी अमित आसेरी ने...

Nov 18, 2026 - 18:39
Nov 18, 2026 - 18:40
 0  4
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, बांदा में 123 ईवीएम-वीवीपैट यूनिट अलग वेयरहाउस में सुरक्षित

जिला निर्वाचन अधिकारी अमित आसेरी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, 20 नवंबर से शुरू होंगे ईवीएम प्रदर्शन केंद्र

बांदा। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद में निर्वाचन तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी अमित आसेरी ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की मौजूदगी में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ईवीएम एवं वीवीपैट से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान कुल मतदेय स्थलों (बूथों) के आठ प्रतिशत के अनुरूप 123 बैलेट यूनिट एवं कंट्रोल यूनिट (बीयू-सीयू) को अलग वेयरहाउस में सुरक्षित रखे जाने की प्रक्रिया पूरी की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा, रखरखाव और निर्धारित प्रक्रिया के अनुपालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि 20 नवंबर 2026 से जिला एवं तहसील मुख्यालयों पर ईवीएम प्रदर्शन केंद्र (ईडीसी) स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों के माध्यम से आमजन और मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट के संचालन की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे मतदान प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझ सकें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0