वंदे भारत ट्रेन में खाने में मिला कॉकरोच, IRCTC ने लिया एक्शन !

भोपाल से निजामुद्दीन जा रही 20171 वीआईपी ट्रेन मानी जा रही वंदे भारत ट्रेन में यात्री के खाने में कॉकरोच निकला ....

Jul 29, 2023 - 03:40
Jul 29, 2023 - 05:45
 0  6
वंदे भारत ट्रेन में खाने में मिला कॉकरोच, IRCTC ने लिया एक्शन !

झांसी

भोपाल से निजामुद्दीन जा रही 20171 वीआईपी ट्रेन मानी जा रही वंदे भारत ट्रेन में यात्री के खाने में कॉकरोच निकला है। जिसे लेकर यात्री ने रेलमंत्री और रेलवे को ट्वीट किया है। जिसके बाद आईआरसीटीसी ने कार्रवाई करते हुए कंपनी पर 25 हजार का जुर्माना ठोका है। बता दें मामला 24 जुलाई का है।

यात्री का कहना है कि उसने पराठा ऑर्डर किया था। खाते समय उस पराठे में कॉकरोच निकला है। इस संबंध में यात्री ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे को ट्वीट कर शिकायत की है। मामला संज्ञान में आने पर आईआरसीटीसी ने एक्शन लिया है और सर्विस प्रोवाइडर पर जुर्माना लगाया है। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटना नहीं होने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें-इस लड़की ने भगवान शंकर को बनाया साजन,वरमाला डाल रचाई शादी

दरअसल, सुबोध नाम के यात्री ने बताया कि वो 24 जुलाई को रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 20171) में सवार था। वो भोपाल से ग्वालियर तक जा रहा था। ट्रेन में उसकी सी-8 कोच में सीट नंबर-57 रिजर्व थी। यात्री ने खाने का आर्डर दिया था। उसे जो पराठे परोसे गए। उसमें कॉकरोच पाया गया। जिसके बाद यात्री ने रेल मंत्री और रेल विभाग को फोटो ट्वीट कर शिकायत की। सुबोध के अलावा कई और यात्री उसी कोच में सफर कर रहे थे। उन्होंने भी खाना ऑर्डर दिया था।

इन यात्रियों का कहना था कि खाना खाने के बाद गले में तकलीफ हुई। ऐसा महसूस हुआ कि फूड पॉइजनिंग हो सकती है। उन्होंने भी वीडियो जारी कर शिकायत की है। सुबोध और अन्य यात्रियों की शिकायत के बाद आईआरसीटीसी एक्शन में आया और ट्वीट का जवाब दिया। आईआरसीटीसी ने पहले तो इस असुविधा के लिए माफी मांगी। 

यह भी पढ़ें-महोबाः पिता द्वारा बाइक खरीदने से मना करने पर, बेटे ने उठाया खौफनाक कदम

इस मामले में रेलवे ने भी बयान जारी किया। भोपाल में पीआरओ सूबेदार सिंह ने बताया कि यात्री के पराठे में कॉकरोच होने की जानकारी संज्ञान में आई। ट्रेन में आईआरसीटीसी के अधिकारी ने तत्काल यात्री से संपर्क किया और कार्रवाई की। यात्री के लिए वैकल्पिक भोजन की व्यवस्था की गई। सूबेदार सिंह ने कहा, भोपाल में लाइसेंसधारी की रसोई में भोजन तैयार करने में उचित सावधानी बरतने और कीट नियंत्रण की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने की चेतावनी भी दी गई है।

यह भी पढ़ें-बांदाः साड़ी शोरूम में लगी भीषण आग, करोड़ों की साड़ियां जलकर हुई राख

पहले भीे वेज खाने में निकला था मांस

इससे पहले जून 2023 में गतिमान एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसे गए खाने में मांस के टुकड़े निकलने का मामला सामने आया था। ये यात्री वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन (झांसी) से हजरत निजामुद्दीन जा रहे थे। इसी तरह गतिमान ट्रेन से ग्वालियर के दिल्ली आने वाली यात्री कृतिका मोदी ने भी शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि खाने में पास्ता और छोले-कुलछे ऑर्डर किया था। पास्ता रोल की तरह था। फिर भी हमने उसे खाया तो समझ आया कि उसमें चिकन था। हमने शिकायत भी लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0