लेमनग्रास प्रोसेसिंग यूनिट का डीएम ने किया उद्घाटन

डीएम पुलकित गर्ग के द्वारा ग्रामीण महिलाओं एवं महिला किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश आजीविका...

Nov 17, 2026 - 10:31
Nov 17, 2026 - 10:36
 0  2
लेमनग्रास प्रोसेसिंग यूनिट का डीएम ने किया उद्घाटन

माटी परियोजना एवं उत्तर प्रदेश आजीविका मिशन के माध्यम से महिला किसानों को मिल रही नई पहचान

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग के द्वारा ग्रामीण महिलाओं एवं महिला किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश आजीविका मिशन एवं द्वारा संचालित माटी परियोजना के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। परियोजना के माध्यम से पिछले एक वर्ष से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिला किसानों को चना, अरहर, लेमनग्रास एवं कैमोमाइल जैसी पारंपरिक एवं नगदी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के साथ तकनीकी मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

इसी क्रम में सोमवार को डीएम ने लेमनग्रास प्रोसेसिंग एवं कैमोमाइल डिस्टिलेशन यूनिट का उद्घाटन किया। इस यूनिट की स्थापना से क्षेत्र की महिला किसानों को अपनी उपज का स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण करने तथा लेमनग्रास ऑयल के उत्पादन के माध्यम से बेहतर आय अर्जित करने के अवसर प्राप्त होंगे। माटी परियोजना का उद्देश्य महिला किसानों की आय में वृद्धि करना, कृषि को लाभकारी बनाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर विकसित करना है। परियोजना के अंतर्गत विकास खंड कर्वी की छह ग्राम पंचायतो में 255 महिला किसानों का चयन किया गया। जिसमे 40 महिला किसानों द्वारा 35 एकड़ में लेमनग्रास की खेती से महिला किसानों को प्रति बीघा प्रतिवर्ष लगभग 80 हजार से एक लााख तक की आय प्राप्त होने की संभावना है। वहीं, कैमोमाइल की खेती से प्रति बीघा लगभग 1.5 लाख तक की आय अर्जित करने की संभावना है। वास्तविक आय उत्पादन, बाजार मूल्य एवं खेती की लागत पर निर्भर करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0