‘बांदा संजीवनी’ स्वास्थ्य पत्रिका का भव्य विमोचन
जिले में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में स्वास्थ्य आधारित पत्रिका ‘बांदा संजीवनी’ का भव्य...
बांदा के चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुभव, स्वास्थ्य सुझाव और सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही मंच पर
बांदा। जिले में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में स्वास्थ्य आधारित पत्रिका ‘बांदा संजीवनी’ का भव्य अनावरण एवं विमोचन किया गया। पत्रिका में बांदा के चिकित्सा क्षेत्र में कार्य कर रहे प्रमुख चिकित्सकों के अनुभव, उपयोगी स्वास्थ्य संबंधी लेख, विभिन्न रोगों से बचाव एवं उपचार को लेकर जागरूकता संबंधी सामग्री तथा आमजन के लिए उपयोगी सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी को स्थान दिया गया है।
‘बांदा संजीवनी’ का उद्देश्य आम नागरिकों तक स्वास्थ्य से जुड़ी सही, सरल और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि लोग समय रहते स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकें और उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
पत्रिका के विमोचन अवसर पर बांदा के चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी अनेक प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। डॉ. मोनिका सक्सेना, डॉ. स्पेसिंग, डॉ. शबाना रफीक, डॉ. हर्ष भार्गव, विधायक प्रकाश द्विवेदी, पूर्व विधायक युवराज सिंह, पद्मश्री उमाशंकर पांडेय, डॉ. अर्चना भारती सहित अन्य गणमान्य लोगों ने ‘बांदा संजीवनी’ का विमोचन किया।
पत्रिका में महिला स्वास्थ्य, बच्चों के स्वास्थ्य, हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं, कैंसर जागरूकता, जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों, मानसिक एवं सामान्य स्वास्थ्य सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों के लेख शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही जिले में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी प्रकाशित की गई है।
विमोचन कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में केवल बेहतर चिकित्सा सुविधाएं ही पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सही जानकारी का होना भी बेहद जरूरी है। ‘बांदा संजीवनी’ इसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है, जो चिकित्सा विशेषज्ञों और आम नागरिकों के बीच जानकारी का एक उपयोगी माध्यम बनेगी।
पत्रिका के माध्यम से बांदा के चिकित्सा क्षेत्र में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों के कार्य और अनुभवों को भी समाज के सामने लाने का प्रयास किया गया है, जिससे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास और जागरूकता को और मजबूत किया जा सके।
‘बांदा संजीवनी’ को स्वास्थ्य जागरूकता, चिकित्सा जानकारी और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी को एक साथ प्रस्तुत करने वाली उपयोगी पहल के रूप में देखा जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
