यूपी के दोनों डिप्टी सीएम की मुलाकात से सियासी हलचल तेज, 2027 चुनाव को लेकर हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश की राजनीति में दोनों उपमुख्यमंत्रियों की मुलाकात ने सियासी चर्चाओं को तेज कर दिया है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कालिदास मार्ग...
बृजेश पाठक ने केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में दोनों उपमुख्यमंत्रियों की मुलाकात ने सियासी चर्चाओं को तेज कर दिया है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कालिदास मार्ग स्थित उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं के बीच हुई गर्मजोशी भरी मुलाकात और चेहरों पर दिखाई दी मुस्कान को राजनीतिक गलियारों में खास संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
इसके बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आवास पर पहुंचकर उन्हें भी दीपावली की बधाई दी। इन मुलाकातों के दौरान प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा होने की बात सामने आई है।
राजनीतिक चर्चाओं के बीच 12 दिसंबर को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर भी बातचीत होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, मुलाकातों को लेकर नेताओं की ओर से किसी विस्तृत राजनीतिक एजेंडे की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
वहीं, दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने का दावा किया। दीपावली के अवसर पर हुई इन मुलाकातों को भाजपा के भीतर आपसी समन्वय और आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
