एसडीएम ने बूथ लेवल अधिकारियों को उनके कार्यों एवं दायित्वों का दिया प्रशिक्षण
आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर तहसील मऊ एवं मानिकपुर सभागार में उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने दोनों तहसीलों...
नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के निर्देश
चित्रकूट। आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर तहसील मऊ एवं मानिकपुर सभागार में उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने दोनों तहसीलों के समस्त बूथ लेवल अधिकारियों को उनके कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण के दौरान मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने तथा मतदाताओं के नाम, पता और मोबाइल नंबर में संशोधन करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके लिए फार्म 6, फार्म 7 एवं फार्म 8 भरने तथा आवेदन के साथ लगाए जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों के बारे में विस्तार से बताया गया। निर्वाचन आयोग के अद्यतन दिशा निर्देशों के तहत श्बुक ए कॉलश् सुविधा के माध्यम से मतदाताओं को मिलने वाली सुविधाओं से भी अवगत कराया गया। वहीं, मतदाता सूची में जेंडर रेशियो सुधारने के उद्देश्य से महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान एसडीएम राम ऋषि रमन ने बीएलओ को निर्देशित किया कि गांवों में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे युवक-युवतियों को चिह्नित करें, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है ऐसे सभी पात्र लोगों का फार्म 6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की प्रक्रिया पूरी कराएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
