युवक के दोनों हाथ काटने के मामले में मुख्य आरोपी भाजपा नेता सहित दो गिरफ्तार
शहर कोतवाली क्षेत्र के समदनगर इलाके में चार दिन पूर्व एक युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर उसके दोनों हाथ काटने के चर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है...
रिपोर्ट : अजय श्रीवास...
चार दिन पूर्व कुल्हाड़ी से वार कर किए थे हाथ अलग, दिल्ली में जिंदगी की जंग लड़ रहा पीड़ित
पुलिस ने अब तक कुल 5 आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे, समदनगर इलाके की सनसनीखेज वारदात
महोबा। शहर कोतवाली क्षेत्र के समदनगर इलाके में चार दिन पूर्व एक युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर उसके दोनों हाथ काटने के चर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी भाजपा नेता शिवप्रताप सिंह परमार और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
कुल्हाड़ी से काटकर शरीर से अलग कर दिए थे हाथ
जानकारी के मुताबिक, चार दिन पूर्व समदनगर इलाके में बेखौफ आरोपियों ने विक्की ठाकुर नाम के युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपियों ने हैवानियत की हदें पार करते हुए कुल्हाड़ी के वार से युवक के दोनों हाथ काटकर शरीर से अलग कर दिए थे। यही नहीं, आरोपियों ने उसके पैरों और शरीर पर भी कुल्हाड़ी से कई वार कर उसे लहूलुहान कर दिया था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
दिल्ली में जिंदगी की जंग लड़ रहा घायल युवक
वारदात के बाद गंभीर रूप से घायल विक्की ठाकुर को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया था। घायल युवक का दिल्ली में अभी भी इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी
घटना के बाद से ही शहर कोतवाली पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी भाजपा नेता शिवप्रताप सिंह परमार और उसका साथी फरार चल रहे थे। कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी शिवप्रताप सिंह परमार और उसके साथी को धर दबोचा। पुलिस का कहना है कि सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
