महोबा में रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 263 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का मौका

जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर, महोबा के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया...

Sep 25, 2026 - 18:21
Sep 25, 2026 - 18:22
 0  12
महोबा में रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 263 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का मौका

महोबा। जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर, महोबा के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय, उत्तर प्रदेश के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित मेले में विभिन्न कंपनियों ने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।

जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में सुबह से ही नौकरी की तलाश में युवाओं की भीड़ जुटने लगी। रोजगार मेले में न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर्स, टाटा मोटर्स, आईडीएफसी बैंक और इविटास स्मॉल ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड सहित विभिन्न कंपनियों ने प्रतिभाग किया।

मेले में जूनियर हाईस्कूल, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और परास्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। कंपनियों की ओर से लाइट ऑपरेटर, ऑफिसर ट्रेनिंग, टेली कॉलर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, नर्सिंग केयरटेकर, रिलेशनशिप मैनेजर और क्रेडिट ऑफिसर सहित विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार एवं स्किल टेस्ट आयोजित किए गए।

जिला सेवायोजन अधिकारी, महोबा के अनुसार, रोजगार मेले में कुल 452 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया, जिनमें से चयन प्रक्रिया के बाद 263 अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए शॉर्टलिस्ट कर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

रोजगार मिलने पर चयनित युवाओं के चेहरों पर खुशी नजर आई। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी वकील अहमद ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी रोजगार मेलों के आयोजन की बात कही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0