बुंदेलखंड को रेलवे की बड़ी सौगात, खजुराहो से उदयपुर के बीच नई ट्रेन 8 अक्टूबर से

बुंदेलखंड के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। खजुराहो से उदयपुर के बीच नई ट्रेन का संचालन...

Oct 4, 2026 - 14:16
Oct 4, 2026 - 14:20
 0  2
बुंदेलखंड को रेलवे की बड़ी सौगात, खजुराहो से उदयपुर के बीच नई ट्रेन 8 अक्टूबर से

छतरपुर/टीकमगढ़। बुंदेलखंड के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। खजुराहो से उदयपुर के बीच नई ट्रेन का संचालन 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। नई रेल सेवा से छतरपुर, टीकमगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को राजस्थान की सीधी रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

ट्रेन खजुराहो से रात 8 बजे रवाना होकर करीब 10:15 बजे टीकमगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन झांसी, आगरा, महावीरजी और कैशोरायपाटन (कोटा) होते हुए उदयपुर तक जाएगी। इससे बुंदेलखंड से राजस्थान की यात्रा पहले की अपेक्षा आसान और सुविधाजनक होगी।

सप्ताह में दो दिन होगा संचालन

प्रस्तावित समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन खजुराहो से मंगलवार और गुरुवार को चलेगी, जबकि उदयपुर से बुधवार और शुक्रवार को इसका संचालन होगा। नई ट्रेन सेवा शुरू होने से बुंदेलखंड के यात्रियों को उदयपुर समेत राजस्थान के प्रमुख क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए बेहतर रेल विकल्प मिलेगा।

यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

नई रेल सेवा से छतरपुर, टीकमगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को खास फायदा होने की उम्मीद है। रोजगार, व्यापार, शिक्षा और पर्यटन के सिलसिले में राजस्थान जाने वाले यात्रियों के लिए सीधी कनेक्टिविटी महत्वपूर्ण साबित होगी।

नई ट्रेन के संचालन से बुंदेलखंड और राजस्थान के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0