महिला वैश्य समाज ने तीन जरूरतमंद बेटियों के विवाह के लिए दिया आर्थिक सहयोग
महिला वैश्य समाज बांदा की ओर से सामाजिक सरोकारों के तहत तीन जरूरतमंद बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया...
जिलाध्यक्ष रानी दमेले के नेतृत्व में हुआ सहयोग, अब तक पांच बेटियों की शादी में मदद कर चुका है संगठन
बांदा। महिला वैश्य समाज बांदा की ओर से सामाजिक सरोकारों के तहत तीन जरूरतमंद बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। संगठन की जिलाध्यक्ष रानी दमेले के नेतृत्व में पदाधिकारी महिलाओं ने सामूहिक रूप से यह सहयोग राशि प्रदान की। संस्था की ओर से बताया गया कि इससे पहले भी पांच बेटियों के विवाह में आर्थिक मदद की जा चुकी है।
संगठन की ओर से जिन बेटियों को सहयोग दिया गया, उनमें स्वर्गीय कमलेश और गुड्डो सेन की पुत्रियां रोशनी सेन एवं पिंकी सेन शामिल हैं। दोनों बहनों का विवाह 21 नवंबर को होना है। वहीं प्रमोद त्रिपाठी एवं रोशनी त्रिपाठी की पुत्री अनुराधा त्रिपाठी का विवाह 2 दिसंबर को निर्धारित है।
महिला वैश्य समाज की पदाधिकारियों ने बताया कि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना संगठन के सामाजिक कार्यों का हिस्सा है। संगठन महिला उत्थान और समाजसेवा के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सक्रिय है। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लीना सिंघल के मार्गदर्शन में इस तरह के सामाजिक कार्य लगातार किए जा रहे हैं।
इस पुनीत कार्य में जया पुरवार, अलका रावत, सरिता सोनी, दीपाली ओमर, नंदिनी गुप्ता, सुनीता गुप्ता, नीलिमा पुरवार, ज्योति पुरवार, नम्रता गोयल, नम्रता गुप्ता, रजनी गुप्ता, मंजू रूसिया, शोभा गुप्ता, राजकुमारी गुप्ता, संध्या अग्रवाल, अंकिता रानी चंदेरिया, प्रतिष्ठा अग्रवाल, नीता ओमर, गीता सोनी, गीता अग्रवाल, किरन गुप्ता, अपूर्वा सोनी, ममता नगरिया, रीता गुप्ता एवं मंजरी ओमर सहित अन्य पदाधिकारी महिलाओं का सहयोग रहा।
संगठन की पदाधिकारियों ने आगे भी जरूरतमंद परिवारों की सहायता और महिला उत्थान से जुड़े सामाजिक कार्य जारी रखने का संकल्प जताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
