उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने पूर्ण की छठ पूजा की साधना
उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने 36 घंटे की साधना पूर्ण किया। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अंतिम दिन सोमवार को रामघाट...
चित्रकूट। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने 36 घंटे की साधना पूर्ण किया। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अंतिम दिन सोमवार को रामघाट, मंदाकिनी पुल घाट और सुंदर घाट पर श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तड़के चार बजे से ही व्रती और श्रद्धालु मंदाकिनी तट पर पहुंचने लगे। सिर पर मौसमी फलों और पूजन सामग्री से सजे डलवा तथा कंधों पर गन्ने लेकर महिलाएं और पुरुष पैदल पूजा वेदियों तक पहुंचे। जैसे ही आसमान में सूर्य की लालिमा दिखाई दी, घाटों पर छठ मइया के जयकारे गूंज उठे। व्रतियों ने विधि-विधान से उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की मंगलकामना की। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा हुआ। घाटों पर सुबह से ही उत्सव और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
