‘मेरा गांव’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित, चांदनी ने मारी बाजी
अस्तित्व फाउंडेशन की ओर से राजकीय हाईस्कूल गुमाई में ‘मेरा गांव’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया...
गुमाई के राजकीय हाईस्कूल में अस्तित्व फाउंडेशन ने कराई प्रतियोगिता, प्रांशी द्वितीय और रोशनी तृतीय स्थान पर रहीं
बांदा। अस्तित्व फाउंडेशन की ओर से राजकीय हाईस्कूल गुमाई में ‘मेरा गांव’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने गांव, उसकी विशेषताओं और ग्रामीण जीवन से जुड़े विचारों को निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में चांदनी ने प्रथम, प्रांशी ने द्वितीय और रोशनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रिया, काजल, मोहनी, मालती, आशीष सहित अन्य प्रतिभागियों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में अस्तित्व फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक नीरज, सह-संस्थापक डॉ. हेमंत कुमार यादव एवं दीनदयाल यादव, विद्यालय के प्राचार्य राम निहोर, नवल, आशीष तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संस्था की ओर से अजय कुमार ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी लेखन प्रतिभा और गांव के प्रति विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
