यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 13 जिला पंचायत राज अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे कहां मिली तैनाती
उत्तर प्रदेश शासन के पंचायतीराज विभाग ने जिला पंचायत राज अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं...
बाँदा। उत्तर प्रदेश शासन के पंचायतीराज विभाग ने जिला पंचायत राज अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। शासन की ओर से जारी कार्यालय ज्ञापों के अनुसार विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारियों को जनहित एवं प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए नए जिलों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर योगदान आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेशों के मुताबिक, अभिषेक शुक्ला को सुल्तानपुर से बाराबंकी, आलोक कुमार प्रियदर्शी को कुशीनगर से कानपुर देहात, अशोक कुमार को सोनभद्र, राम अयोध्या प्रसाद को जालौन से भदोही, मनीष कुमार को आगरा से मेरठ तथा मनोज कुमार त्यागी को अमेठी से बस्ती भेजा गया है।
इसी क्रम में नमिता शरण को सोनभद्र से मऊ, राम शंकर वर्मा को फतेहपुर से शामली, संदीप अग्रवाल को शामली से बलरामपुर, संजय कुमार मिश्रा को भदोही से मैनपुरी, शिव बिहारी शुक्ला को हापुड़ से जालौन, विकास पटेल को कानपुर देहात से आगरा तथा वीरेंद्र सिंह को मेरठ से रायबरेली में जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर तैनाती दी गई है।
वहीं, सुल्तानपुर में नियमित जिला पंचायत राज अधिकारी की तैनाती होने तक अपर जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार यादव को इस पद के दायित्वों का निर्वहन करने के लिए अधिकृत किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस अतिरिक्त जिम्मेदारी के लिए उन्हें कोई अतिरिक्त वेतन, भत्ता अथवा सेवा संबंधी लाभ देय नहीं होगा।
शासन की ओर से जारी आदेशों पर विशेष सचिव राजेश कुमार त्यागी के हस्ताक्षर हैं। आदेशों में संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
