केन-बेतवा लिंक परियोजना के पूर्ण होने पर मंडल की सिंचन क्षमता बढ़ेगी

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा  दिनेश कुमार सिंह ने आज सिंचाई विभाग के अधिकारियों की समीक्षा..

Feb 12, 2021 - 14:41
Apr 14, 2021 - 08:23
 0  2
केन-बेतवा लिंक परियोजना के पूर्ण होने पर मंडल की सिंचन क्षमता बढ़ेगी
केन-बेतवा लिंक परियोजना

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा  दिनेश कुमार सिंह ने आज सिंचाई विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में बताया कि कहा कि अर्जुन सहायक परियोजना कार्य अप्रैल तक पूर्ण कर लिया जाए। इससे 44181 हे. क्षेत्र में सिंचन क्षमता बढेगी।

commisssioner chitrakoot division banda hamirpur mahoba news

मण्डल में 591 नहरें तथा 6 लाख 50 हजार कमाण्ड एरिया है किन्तु सिंचन क्षमता कम है। केन-बेतवा लिंक परियोजना के पूर्ण होने पर सिंचन क्षमता बढ सकेगी। 

यह भी पढ़ें - पूरे विश्व में एक ऐसा मंदिर जहां महाकाली कृष्ण स्वरूप में पूजी जाती है, लगाया जाता तुलसीदल भोग

उन्होने कहा कि मण्डल में 1060 पुल/पुलियों की मरम्मत, तथा 249 नये पुल एवं पुलियों का निर्माण कार्य कराया जाना है जिसकी कार्ययोजना बनाकर शीघ्र प्रारम्भ कर कार्य पूरा किया जाए।

कहा कि मण्डल मेें 1254 राजकीय नलकूप हैं। जिसमें जनपद बांदा एवं हमीरपुर में ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि जिन राजकीय नलकूपों का रिबोर होना है उन्हें समय से रिबोर कराया जाए तथा नलकूपों से सिंचाई पर किसानों से कोई सींच न ली जाए।

यह भी पढ़ें - यात्रीगण कृपया ध्यान दें : माता वैष्णो देवी जाने के लिए अब मालवा एक्सप्रेस रोजाना चलेगी

किसानों की पानी की सुविधा को देखते हुए नहरों को रोस्टर के अनुसार संचालित किया जाए। आयुक्त ने कहा कि वर्षा के पानी का ज्यादा से ज्यादा संरक्षण किया जाए जिससे सिंचाई हेतु पर्याप्त मात्रा मे पानी उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि नहरों के टेल तक पानी अवश्य पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि सिंचाई की भूमि पर जहां भी अतिक्रमण है

उसे हटाया जाए ताकि पेयजल के लिए पानी की कमी न होने पाये साथ ही 6 नये राजकीय नलकूपों को शीघ्र ऊर्जीकृत किया जाए। बैठक में अधीक्षण अभियंता सिंचाई नीरज सिंह एवं अधिशाषी अभियंता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे बनते ही चित्रकूट से दिल्ली मा़त्र 5 घंटे में पहुंच जायेंगे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0