24 घंटे में दोबारा तबादले से मचा हड़कंप — यूपी शासन ने खुद ही पलटा आदेश, नौकरशाही में चर्चा तेज़

उत्तर प्रदेश शासन में एक बार फिर आईएएस अफसरों के तबादलों को लेकर हलचल मच गई है...

Oct 30, 2025 - 10:03
Oct 30, 2025 - 11:12
 0  122
24 घंटे में दोबारा तबादले से मचा हड़कंप — यूपी शासन ने खुद ही पलटा आदेश, नौकरशाही में चर्चा तेज़

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन में एक बार फिर आईएएस अफसरों के तबादलों को लेकर हलचल मच गई है। महज़ 12 घंटे के अंदर शासन ने अपने ही आदेश को पलटते हुए दो आईएएस अधिकारियों के कार्यस्थल बदल दिए। इस घटनाक्रम ने नौकरशाही में व्यापक चर्चा छेड़ दी है।

सूत्रों के अनुसार, आईएएस महेंद्र कुमार सिंह, जिन्हें रामपुर के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के रूप में कार्यभार सौंपा गया था, उनकी ज्वाइनिंग के मात्र 12 घंटे बाद ही तबादला कर दिया गया।
नए आदेश के अनुसार, उन्हें अब महाराजगंज का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बनाया गया है।

यह भी पढ़े : यूपी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : मामूली त्रुटियों पर अब जेल नहीं जाएंगे उद्यमी-व्यापारी, 'सुगम व्यापार अध्यादेश 2025' को मिली मंजूरी

वहीं, पूर्व आदेश में आईएएस गुलाब चंद को महाराजगंज का सीडीओ नियुक्त किया गया था, परंतु उनका तबादला निरस्त करते हुए अब उन्हें रामपुर का सीडीओ बना दिया गया है।

इस प्रकार, दोनों अधिकारियों के पदस्थापन में शासन ने एक दिन के भीतर दो बार संशोधन किया है।

24 घंटे में पलटा आदेश

जानकारी के अनुसार, यह संशोधन प्रमुख सचिव (नियुक्ति) एम. देवराम द्वारा जारी आदेश में किया गया है।
कहा जा रहा है कि विशेष सिफारिश और उच्च स्तर के दबाव के बाद नया ट्रांसफर आदेश जारी किया गया

नियुक्ति विभाग के इस निर्णय पर ब्यूरोक्रेसी में तीखी चर्चाएं हैं। कई वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे शासन की अस्थिर निर्णय प्रक्रिया का उदाहरण बताया है।

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल — 2016 बैच के छह IAS अधिकारियों को मिली जिलाधिकारी की जिम्मेदारी

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0