सदगुरु गौसवा केन्द्र में मनाया गोपाष्टमी पर्व, 30 वर्षों से निरंतर चल रही गौ सेवा
गोलोकवासी संत रणछोड़ दास महाराज की प्रेरणा से श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित श्री गौ सेवा केंद्र में गोपाष्टमी के अवसर पर...
चित्रकूट। गोलोकवासी संत रणछोड़ दास महाराज की प्रेरणा से श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित श्री गौ सेवा केंद्र में गोपाष्टमी के अवसर पर गौ पूजन का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर गौ सेवा केंद्र की संचालिका ऊषा बी. जैन सहित गौभक्त गुरु भाई-बहनों ने गौ माता का पूजन अर्चन कर पुण्य अर्जित किया।
कार्यक्रम के दौरान संचालिका ने बताया कि श्री सद्गुरु गौ सेवा केंद्र की स्थापना लगभग 30 वर्ष पहले ट्रस्ट के प्रथम अध्यक्ष स्व. सेठ अरविंदभाई मफतलाल एवं स्व. पद्मश्री डॉ बीके जैन की प्रेरणा से की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य निराश्रित, निरिह एवं वृद्ध गायो की सेवा करना है। उन्होंने बताया कि प्रारंभ में केवल 40 से 50 गौवंश के साथ शुरू हुई। यह गौशाला आज 13 सौ से अधिक गौमाताओं की सेवा का पवित्र केंद्र साथ ही डिजिटल गौशाला बन चुकी है। गौशाला में गौ माता के लिए चारे भूसे की समुचित व्यवस्था एवं उनके स्नान कराने के लिए सावर की व्यवस्था, गर्मी के दिनों में कूलर पंखे की व्यवस्था के साथ चिकित्सीय सुविधाएं भी श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाती हैं। इस मौके पर सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं निदेशक डॉ इलेश जैन, प्रमोद भाई हरियाणी आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
