शिक्षकों का होगा सीएम स्किल पोर्टल पर पंजीकरण

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने व्यावसायिक शिक्षा योजना के तहत कार्यरत अतिथि विषय विशेषज्ञों व्यावसायिक शिक्षकों के पंजीकरण को लेकर सख्त...

Nov 19, 2026 - 10:08
Nov 19, 2026 - 10:08
 0  1
शिक्षकों का होगा सीएम स्किल पोर्टल पर पंजीकरण

अपर शिक्षा निदेशक ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को दिया सख्त निर्देश

चित्रकूट। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने व्यावसायिक शिक्षा योजना के तहत कार्यरत अतिथि विषय विशेषज्ञों व्यावसायिक शिक्षकों के पंजीकरण को लेकर सख्त निर्देश जारी किया है। माध्यमिक व्यावसायिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष शंकर प्रसाद यादव ने बताया कि शिक्षा निदेशक माध्यमिक लखनऊ द्वारा जारी पत्रांक में सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने जनपद के व्यावसायिक शिक्षा योजना से आच्छादित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की सूची निर्धारित प्रारूप पर तत्काल निदेशालय को उपलब्ध कराएं। अपर शिक्षा निदेशक व्यावसायिक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि इस सूची के आधार पर व्यवसायिक शिक्षकों, अतिथि विषय विशेषज्ञों का पंजीकरण मुख्यमंत्री स्किल डेवलपमेंट पोर्टल पर कराया जाएगा। पत्र में उल्लेख है कि पूर्व में ’23 जुलाई 2026 को पत्रांक सहित शासन के कई पत्रों से सूचना मांगी गई थी, लेकिन मेरठ, अमरोहा, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, सुल्तानपुर, शाहजहाँपुर, महोबा, बाराबंकी, फतेहपुर, मऊ सहित कई जनपदों से अभी तक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। इसे निदेशक ने अत्यंत खेदजनक और लापरवाही की श्रेणी में बताया है और पुनः तत्काल सूची भेजने के निर्देश दिए हैं। अपर शिक्षा निदेशक व्यावसायिक सुरेंद्र कुमार तिवारी का कहना है कि पोर्टल पर पंजीकरण होने से शिक्षकों का डाटा एक जगह होगा। जिससे मानदेय, उपस्थिति और निगरानी की प्रक्रिया आसान और पारदर्शी होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0