मतदाता पुनिरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा की हुई बैठक
भारतीय जनता पार्टी की कर्वी विधानसभा की जिला पंचायत सभागार एवं मानिकपुर विधानसभा की ब्लॉक सभागार रामनगर में जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य...
विशेष अभियान तिथियों में जुड़वाएं छूटे मतदाता के नाम : संजीव
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी की कर्वी विधानसभा की जिला पंचायत सभागार एवं मानिकपुर विधानसभा की ब्लॉक सभागार रामनगर में जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य की अध्यक्षता व जिला प्रभारी संजीव श्रृंगीऋषि तथा विधानसभा प्रभारी भगवती शरण शुक्ल के मुख्य आतिथ्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की कार्यशाला संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, आरके सिंह पटेल, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रप्रकाश खरे, आनद त्रिपाठी, जगदीश गौतम, डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल, नगर पालिका चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी, सुशीला वर्मा उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव निकट आ गए हैं। जिसके लिए जो मतदाता का नाम किसी कारण से वोटर लिस्ट में छूट गया है या जिनकी उम्र 18 वर्ष की हो रही है उनका नाम शामिल कराने का काम करना है। इसके लिए 22, 23, 24, 28, 29, 30 नवम्बर वा 1, 2, 3 दिसम्बर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन दिनों में पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारियों को एक-एक वोटर का फार्म भर कर जमा करने का काम करना है। जिनका नाम निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट में नाम है वह विधानसभा की वोटर लिस्ट में अपना नाम चढ़ावा सकते हैं इसलिए कोई प्रतिबंध नहीं है। सभी को मिलकर दोनों विधानसभा में 15 से 20 हजार पार्टी की विचारधारा के वोटर बढ़ाने का काम करना है। जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने कहा कि जिले के सभी 11 मंडल अध्यक्षों, शक्तिकेंद्र संयोजकों, प्रभारियों को वोटर लिस्ट का अध्ययन कर जो भी अपना मतदाता छूट गया है उसका नाम शामिल कराने का काम करना है। सभी जनप्रतिधियों को ज्यादा से ज्यादा मतदाता बनाने का काम करना है।
विधानसभा प्रभारी कर्वी भगवती शरण शुक्ल ने कहा कि चाहे जितनी मेहनत करे किन्तु वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो मेहनत बेकार है। पहने अपने घर और आसपास के वोटरों का नाम जरूर देखना है। विधानसभा प्रभारी मानिकपुर पुरुषोत्तम पाण्डे ने कहा कि कई मतदाता किसी कारण से कट गए है उनके लिए यह मौका है अपना नाम शामिल कराने का काम कर सकते है। बैठक में जिला महामंत्री अश्वनी अवस्थी, अंजू बर्मा, विपुल प्रताप, राजेश्वरी द्विवेदी, दिव्या त्रिपाठी, अर्चना सिंह, हीरो मिश्रा, जवाहर सोनी, मनोज तिवारी, गौरव करवरिया, रामसागर चतुर्वेदी, श्रवण पटेल, अर्पित जायसवाल आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
