शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर! यूपीटीईटी की तारीख घोषित

उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग...

Nov 19, 2026 - 10:20
Nov 19, 2026 - 10:25
 0  7
शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर! यूपीटीईटी की तारीख घोषित
AI Generated IMAGE

24 नवंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, अभ्यर्थियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अनिवार्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 की समय-सारिणी घोषित कर दी है। परीक्षा का आयोजन आगामी 26 एवं 27 फरवरी 2027 को किया जाएगा। प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा के लिए विज्ञापन 24 नवंबर 2026 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यूपीटीईटी-2026 में वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) व्यवस्था लागू की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले ओटीआर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन और निर्देश-पुस्तिका आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक https://uptet.upessc.org/otr/info के माध्यम से देख सकेंगे।

आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह के अनुसार, विज्ञापन जारी होने के साथ ही 24 नवंबर 2026 से ओटीआर और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी 23 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसे सुधारने के लिए 27 दिसंबर 2026 तक संशोधन का अवसर दिया जाएगा।

आयोग ने निर्धारित अर्हता पूरी करने वाले अभ्यर्थियों से विस्तृत विज्ञापन और निर्देश-पुस्तिका का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने के बाद ही आवेदन करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0