समाजवादी पार्टी ने दस्यु ददुआ के पुत्र वीर सिंह को फिर चुनाव मैदान में उतारा

समाजवादी पार्टी ने जनपद चित्रकूट के मऊ मानिकपुर विधानसभा सीट से दस्यु ददुआ के पुत्र पूर्व विधायक वीर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है..

समाजवादी पार्टी ने दस्यु ददुआ के पुत्र वीर सिंह को फिर चुनाव मैदान में उतारा
समाजवादी पार्टी ने 10 ददुआ के पुत्र वीर सिंह को फिर चुनाव मैदान में उतारा..

समाजवादी पार्टी ने जनपद चित्रकूट के मऊ मानिकपुर विधानसभा सीट से दस्यु ददुआ के पुत्र पूर्व विधायक वीर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र से अनिल प्रधान पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है।

जनपद चित्रकूट में पांचवें चरण में मतदान होना है। भाजपा ने मऊ विधानसभा सीट छोड़कर सदर सीट पर चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को पुनः प्रत्याशी बनाया है। बसपा पहले ही अपने दोनों प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है। कांग्रेस ने भी दोनों सीटों पर महिलाओं को मौका दिया है।

यह भी पढ़ें - कांग्रेस के 2 उम्मीदवारों सहित 14 ने नामांकन पत्र दाखिल किया

केवल समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों को लेकर कई दिनों से मंथन कर रही थी। जिसे पार्टी के कार्यकर्ताओं में निराशा छाई थी लेकिन आज घोषित की गई सूची में दोनों सीटों के प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। ददुआ के पुत्र वीर सिंह को समाजवादी पार्टी ने 2012 में चित्रकूट सदर सीट से प्रत्याशी बनाया था और उन्होंने जीत भी दर्ज की थी।

इसके बाद 2017 में पार्टी ने उन्हें पुनः इसी सीट से चुनाव मैदान में उतारा लेकिन भाजपा के चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के हाथों पराजित होना पड़ा। इस बार पार्टी ने उनको चित्रकूट सीट से प्रत्याशी बनाने को बजाएं मऊ मानिकपुर सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। वही चित्रकूट सदर सीट से अनिल प्रधान पटेल को मौका दिया गया है ,अनिल पटेल नया चेहरा है।

यह भी पढ़ें - राष्ट्रीय विकलांग पार्टी भी चुनाव में कूदी, दिव्यांग ने किया नामांकन

यह भी पढ़ें - प्रचार के अभाव में मुद्दे हुए गौण, अब पार्टी और कार्यकर्ताओं की मेहनत का चुनाव

What's Your Reaction?

like
3
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2