चुनाव देख राम राम कर रहे हैं श्रीराम का अस्तित्व नकारने वाले लोग : सुरेश खन्ना

भगवान श्रीराम का अस्तित्व नकारने वाले लोग अब राम राम कर रहे हैं। हिन्दू संस्कृति और संस्कारों को पाखंड बताने वाले केजरीवाल..

चुनाव देख राम राम कर रहे हैं श्रीराम का अस्तित्व नकारने वाले लोग : सुरेश खन्ना
सुरेश खन्ना (Suresh Khanna)

  • पास में मस्जिद हो तो उस मंदिर में नहीं जाने की नसीहत देते थे केजरीवाल : खन्ना

भगवान श्रीराम का अस्तित्व नकारने वाले लोग अब राम राम कर रहे हैं। हिन्दू संस्कृति और संस्कारों को पाखंड बताने वाले केजरीवाल और उनकी पार्टी चुनाव नजदीक देख कर राम नाम का जप कर रही है। हिन्दू संस्कृति का अपमान कर सत्ता की सीढ़ियां चढ़ने वाले केजरीवाल किस मुंह से अयोध्या की यात्रा की बात कर रहे हैं ?

यह भी पढ़ें - योगी बोले, हमने किया रिफॉर्म, टीम ने किया परफॉर्म और आज हर फील्ड में उप्र आगे

  • हिन्दू संस्कृति व संस्कारों को पाखंड बताने वाली आम आदमी पार्टी को अब याद आए राम

ये बातें मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कही। केजरीवाल की अयोध्या यात्रा को महज चुनावी दिखावा करार देते हुए खन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता उत्तर प्रदेश की जनता को ठग नहीं पाएंगे।

खन्ना ने कहा कि कुछ दिन पहले तक अरविंद केजरीवाल अपनी दादी की कहानी सुना कर लोगों से कहते थे कि मस्जिद के पास में मंदिर हो तो वहां नहीं जाना चाहिए। उत्तर प्रदेश और देश के हिन्दू केजरीवाल के इस कथन को भूले नहीं हैं। हिन्दू संस्कृति और संस्कारों का अपमान करने वाले केजरीवाल और उनकी पार्टी को समझ में आ गया है कि श्री राम और अयोध्या न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि दुनिया भर के हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक है।

सुरेश खन्ना ने कहा कि राम के बिना दुनिया की कल्पना नहीं की जा सकती है। भाजपा सरकार ने यह साबित कर दिया है। हिन्दू संस्कृति को पाखंड बताने वाली आम आदमी पार्टी के नेताओं की अयोध्या यात्रा चुनावी दिखावे से ज्यादा कुछ भी नहीं है।

यह भी पढ़ें - योगी सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना काल में जनता पर लगे तीन लाख मुकदमें होंगे वापस

  • वर्षों तक राम को कोसने वाले किस मुंह से कर रहे अयोध्या की यात्रा : खन्ना

उन्होंने कहा कि अयोध्या की मुफ्त यात्रा कराने की बात कर रहे केजरीवाल ने पहले क्या कभी अयोध्या और श्री राम का नाम लिया। विपक्ष के लोग एक खास समुदाय के दबाव में अयोध्या, मथुरा और काशी को अछूत समझते थे। विपक्ष के लोग मस्जिदों, दरगाहों में जाते थे। टोपी लगाते थे। लेकिन, अयोध्या नहीं आते थे। योगी सरकार ने हिन्दू आस्था के प्रतीक अयोध्या का वैभव लौटाने का काम किया है।

उप्र के मंत्री ने याद दिलाया कि केजरीवाल ने लॉकडाउन के दौरान किस तरह उत्तर प्रदेश के मजदूरों और अन्य लोगों को दर बदर किया था और उन्हें सब सुविधाओं से वंचित किया था, यह लोग भूले नहीं हैं। केजरीवाल की गंदी राजनीति को उत्तर प्रदेश की जनता खूब समझती है और इसका पता भी उन्हें जल्द ही चलेगा।

यह भी पढ़ें - प्रशांत नील ने रवीना टंडन को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई 

हि.स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1