राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में फैली भ्रांतियां परिचय वर्ग में दूर की गई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बांदा द्वारा संघ परिचय वर्ग का आयोजन रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में किया गया...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में फैली भ्रांतियां परिचय वर्ग में दूर की गई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बांदा द्वारा संघ परिचय वर्ग का आयोजन रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में किया गया। जिसमे बीटेक, एमबीए, एमबीबीएस, एलएलबी, कृषि के लगभग 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने संघ के बारे में फैली भ्रांतियों पर सवाल उठाये। वक्ताओ ने उनकी भ्रांतियां दूर की।

यह भी पढ़े : झाँसी : श्री चित्रगुप्त चौराहा निर्माण पर गोष्ठी संपन्न

यह भी पढ़े : प्रकाश द्विवेदी दूसरे विधायक जिन्होंने उठाई बुंदेलखंड में चीनी मिल की माँग

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्र भक्ति के गीतों के साथ दीप प्रज्वलन  कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक श्रीराम जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए संघ संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार जी के बारे में जानकारी दी और बताया कि स्कूल के समय से ही वे भारत की स्वतंत्रता के लिए क्रांतिकारी कदम उठाते रहे हैं। उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई करने के बाद 1925 में कैसे संघ की स्थापना की तथा कैसे आज संघ द्वारा समाज के हर वर्ग तक पहुंच कर भारत को विश्वगुरु बनाने का प्रयास किया जा रहा है।इस बारे में विस्तार से जानकारी दी।

यह भी पढ़े : विश्व फलक पर उप्र पर्यटन को मिलेगी उड़ान, खुलेंगे राेजगार के द्वार

इसी क्रम में जिला प्रचारक अनुराग जी ने कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य, युवाओं को संघ तथा संघ के कार्यों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में आए छात्रों द्वारा चर्चा सत्र में संघ के विषय में अनेक जिज्ञासाएं व्यक्त की तथा संघ के बारे में फैली भ्रांतियों पर भी प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। 

कार्यक्रम में जिला संघचालक सुरेंद्र जी, नगर संघचालक रामनाथ जी, विभाग प्रचारक मनोज जी, जिला कार्यवाह श्यामसुंदर जी, सह कार्यवाह दिलीप जी, जिला प्रचारक अनुराग जी, नगर कार्यवाह सोमेश जी आदि उपस्थित रहे,।  संचालन श्याम जी निगम ने किया।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0