झाँसी: पूर्व सपा विधायक गिरफ्तार, पुलिस की पकड़ से लेखराज को छुड़ाने की कोशिश में हुई गिरफ्तारी

लगभग 11 दिन पूर्व कन्नौज जेल से झाँसी पेशी पर आए कुख्यात अपराधी..

Sep 26, 2022 - 08:33
Sep 26, 2022 - 09:06
 0  4
झाँसी: पूर्व सपा विधायक गिरफ्तार, पुलिस की पकड़ से लेखराज को छुड़ाने की कोशिश में हुई गिरफ्तारी

लगभग 11 दिन पूर्व कन्नौज जेल से झाँसी पेशी पर आए कुख्यात अपराधी लेखराज सिंह यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की साजिश में झाँसी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने पूर्व सपा विधायक दीपनारायण सिंह यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस घटनाक्रम से सियासी हलकों में खलबली मच गई है। इस मामले में अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

  यह भी पढ़े -हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत कोचों कीं मरम्मत झांसी के इस कारखाना में होगी

आपको बता दें कि 16 सितंबर को लेखराज को कन्नौज से झाँसी पेशी पर लाया गया था। पेशी के बाद कुछ लोगों ने लेखराज को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने की कोशिश की गई थी। जिसका मुकदमा कन्नौज में घटना के चार दिन बाद लिखवाया गया था। मामले को शासन द्वारा गम्भीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए गए। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मोठ थाने में मुकदमा दर्ज कर लगभग एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आज दीपनारायण सिंह की भी गिरफ्तारी हो गयी।

वहीँ पूर्व विधायक को गिरफ्तारी के बाद थाना नवाबाद ले जाया गया। इसकी सूचना मिलते ही दीपनारायण समर्थकों की भीड़ थाने पर जमा हो गयी। जिसे हटाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

  यह भी पढ़े -खुशखबरी : चलती ट्रेन में भी अब यात्रियों की सीटें होगी कंफर्म

dig jogendra kumar jhansi

डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि लेखराज को छुड़ाने की साजिश में दीपनारायण सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल जो भी लोग हैं, उनकी गिरफ्तारी की जा रही है। अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया दीपनारायण सिंह के बेटे दीपांकर उर्फ मून को तड़के सुबह मून सिटी से गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।

  यह भी पढ़े - बाँदा के ऐतिहासिक भूरागढ़ किला का पूरा इतिहास, जानिये यहाँ

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 1