खुशखबरी : चलती ट्रेन में भी अब यात्रियों की सीटें होगी कंफर्म

चलती ट्रेन में भी अब यात्रियों की सीटें कंफर्म हो रही हैं। इसमें यात्रियों की मदद एचएचटी (हैंड होल्डिंग डिवाइस) मशीन कर रही है..

Sep 22, 2022 - 05:39
Sep 22, 2022 - 05:42
 0  1
खुशखबरी : चलती ट्रेन में भी अब यात्रियों की सीटें होगी कंफर्म

झांसी, 

चलती ट्रेन में भी अब यात्रियों की सीटें कंफर्म हो रही हैं। इसमें यात्रियों की मदद एचएचटी (हैंड होल्डिंग डिवाइस) मशीन कर रही है। इन मशीनों से खाली सीटें रियल टाइम अपटेड हो रहीं हैं। इसका सीधा फायदा यात्रियों को मिल रहा है। झांसी रेल मंडल में रोजाना करीब 500 खाली सीटें कंफर्म हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें - तुलसी की खेती बुंदेलखंड के किसानों की बदल रही है तकदीर

गाड़ी छूटने से करीब आधे घंटे पहले चार्ट बन जाता है। इसके बाद चलती ट्रेन पर अगर सीट खाली रहती है तब टीटी मैनुअल तरीके से इसे पहले आरएसी और उसके बाद वेटिंग यात्रियों को सीट देता है लेकिन, यह काम मैनुअल आधारित होने से अधिकांश मामले में टीटी अपनी मनमर्जी चलते थे। इसी मनमर्जी में कई दफा खाली सीट वास्तविक दावेदार के बजाए दूसरे यात्री को थमा देते हैं। इन शिकायतों के बाद रेल महकमे ने पिछले माह प्रयोग के तौर पर टीटी को एचएचटी मशीन उपलब्ध कराया।

इसके जरिए टीटी को खाली सीटों का रियल टाइम अपडेट भरना होता है। जैसे ही यह सीट अपडेट होती है, चलती ट्रेन में वेटिंग यात्री का टिकट अपने आप कंफर्म हो जाता है। झांसी मंडल में 386 टीटी को यह मशीनें थमाई जा चुकी। अब एक माह बाद यह मशीनें यात्रियों के लिए मददगार साबित होती दिख रही हैं। चलती ट्रेन में रोजाना कम से कम 500 खाली सीटें कंफर्म हो रही हैं। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है रियल टाइम अपडेट होने पर यात्री के मोबाइल में कंफर्म सीट हो जाने का मेसेज पहुंच जाता है। इस मशीन का भविष्य में अतिरिक्त किराया, जुर्माना और अन्य शुल्क वसूलने में भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - झांसी रेल मंडल के इस रूट पर विद्युतीकरण के साथ खुलेगी वंदे भारत ट्रेन की राह

यह भी पढ़ें - मानिकपुर झाँसी रेलखंड के दोहरीकरण कार्यो को गति देने, जीएम ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.