तपोभूमि चित्रकूट में 27 जून को होगा श्रीरामायण यात्रा का भव्य स्वागत

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में शुक्रवार को श्रीरामायण यात्रा की तैयारी के संबंध में एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में..

Jun 25, 2022 - 03:19
Jun 25, 2022 - 04:06
 0  9
तपोभूमि चित्रकूट में 27 जून को होगा श्रीरामायण यात्रा का भव्य स्वागत
  • डीएम ने बैठक कर बनाई कार्यक्रम को भव्य बनाने की रणनीति

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में शुक्रवार को श्रीरामायण यात्रा की तैयारी के संबंध में एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि श्रीरामायण यात्रा अयोध्या से शुरू हुई है जो 27 जून को सांय काल पांच बजे चित्रकूट आएगी। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मंत्री के निर्देश पर सभी जनपदों में श्रीरामायण यात्रा का स्वागत किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद चित्रकूट में यूपी के समाज कल्याण मंत्री को शामिल किया है, जो वह जनपद चित्रकूट में आकर श्रीरामायण यात्रा का स्वागत करेंगे।

यह भी पढ़ें - हजारों लोगों से योगमय हुआ चित्रकूट इंटर कॉलेज

उन्होंने पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह को निर्देश दिया कि रामघाट आरती स्थल पर स्वागत कार्यक्रम की तैयारी कराएं तथा श्रीरामायण यात्रा के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराएं और समय से मां मंदाकिनी की आरती शुरू कराएं जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा यादव से कहा कि पर्यटन अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी से संपर्क स्थापित करके कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराया जाए।

उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी से कहा कि प्रकाश एवं साफ सफाई व्यवस्था अच्छी तरह से कराएं। खोया पाया केंद्र रामघाट की भी साफ-सफाई करा दें। साथ ही शौचालय को भी साफ सुथरा रखें एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने उपजिलाधिकारी से यह भी कहा कि मध्यप्रदेश के अधिकारियों के साथ भी वार्ता करके श्री रामायण यात्रा का सफल आयोजन कराएं। बैठक में उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा यादव, पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी राम अचल कुरील, दिगंबर अखाड़ा के महंत दिव्य जीवन दास, मां मंदाकिनी आरती समिति के सदस्य अश्वनी कुमार अवस्थी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें - कानपुर सेंट्रल- झाँसी के पास ट्रैक दोहरीकरण के चलते 32 ट्रेनें निरस्त, 26 सवारी गाड़ियों का रूट बदला

यह भी पढ़ें - सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे का कार्य हुआ पूरा, अपर मुख्य सचिव कल करेंगे निरीक्षण

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2