कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, बुंदेलखंड से 4 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं

कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए पहली सूची जारी कर दी है। 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई है। इस सूची में 50 महिलाओं..

Jan 13, 2022 - 02:28
Jan 13, 2022 - 02:39
 0  1
कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, बुंदेलखंड से 4 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं
कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की..

कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए पहली सूची जारी कर दी है। 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई है। इस सूची में 50 महिलाओं को भी टिकट दिया गया है। इन महिलाओं में प्रियंका ने पिछले दिनों कई मामलों में चर्चित रही महिलाओं को टिकट दिया है। इसमें सबसे अधिक चर्चित नाम उन्नाव रेप कांड मामले में पीड़िता की मां का आ रहा है ।

प्रियंका गांधी ने आशा सिंह को टिकट देते हुए कहा कि वे अपनी लड़ाई लड़ सकें, इसलिए टिकट दिया गया है। इस सूची में बुंदेलखंड से 4 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। मानिकपुर चित्रकूट से रंजना उपाध्याय, कालपी से उमाकांति, उरई सुरक्षित से उर्मिला सोनकर और महोबा से सागर सिंह का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें - भाजपा को एक और झटका, अब शिकोहाबाद से विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस की पहली सूची को जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि आज कांग्रेस यूपी चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी करने जा रही है। 125 लोगों की पहली सूची में 50 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सूची में जो महिलाएं हैं उनमें से कुछ पत्रकार हैं। कुछ संघर्षशील महिलाएं हैं। सामाजिक कार्यकर्ता हैं। ऐसी भी महिलाएं हैं, जिन्होंने बेहद अत्याचार झेला है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि हम अत्याचार झेलने वालों की आवाज बनेंगे। उन्होंने उन्नाव से आशा सिंह को प्रत्याशी घोषित करते हुए कहा कि हमारी उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं। हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें। जिस सत्ता के जरिये उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता वे हासिल करें।

यह भी पढ़ें - बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं मंडल कोऑर्डिनेटर ने कांग्रेस की सदस्यता ली

प्रियंका गांधी ने आशा बहनों पर हुए लाठीचार्ज का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमने सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया है। इसी तरह आशा बहनों ने कोरोना में बहुत काम किया, लेकिन उन्हें पीटा गया। उन्हीं में से एक पूनम पांडेय को भी हमने टिकट दिया है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जो महिलाएं पहली बार चुनाव लड़ रही हैं, वे संघर्षशील और हिम्मती महिलाएं हैं। कांग्रेस पार्टी उन्हें पूरा सहयोग करेगी।सीएए-एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल रही सदफ जाफर को भी पार्टी ने अपनी पहली सूची में स्थान दिया है। प्रियंका ने कहा कि सदफ जाफर ने सीएए-एनआरसी के समय बहुत संघर्ष किया था।

यह भी पढ़ें - भाजपा को एक और झटका, दूसरे कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी दिया इस्तीफा

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 1
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.