बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं मंडल कोऑर्डिनेटर ने कांग्रेस की सदस्यता ली

बसपा के शुरुआती दौर के जिलाध्यक्ष रहे बल्देव वर्मा एवं जीतेंद्र गौरव जो मंडल कोऑर्डिनेटर रहे हैं दोनों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले ली है..

Jan 12, 2022 - 08:11
Jan 12, 2022 - 08:14
 0  1
बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं मंडल कोऑर्डिनेटर ने कांग्रेस की सदस्यता ली
बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं मंडल कोऑर्डिनेटर ने कांग्रेस की सदस्यता ली..

बाँदा, बसपा के शुरुआती दौर के जिलाध्यक्ष रहे बल्देव वर्मा एवं जीतेंद्र गौरव जो मंडल कोऑर्डिनेटर रहे हैं दोनों ने कांग्रेस पार्टी  की सदस्यता ले ली है। उनके कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित होने पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कार्यालय बांदा में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एवं शहर अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, प्रदेश सदस्य मुमताज अली, बी लाल वर्मा सहित कांग्रेस जनों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बल्देव वर्मा ने कहा कि आज वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं गर्व की बात है।

यह भी पढ़ें - भाजपा को एक और झटका, दूसरे कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी दिया इस्तीफा

इस पार्टी का आजादी से लेकर आज तक का देश के निर्माण में योगदान रहा है। यह सारी दुनिया जानती है। उन्होंने कहा कि आज वह कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए संकल्प के साथ मजबूत इरादे के साथ शामिल हो रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस पार्टी देश की सांप्रदायिक शक्तियों से लड़ सकती है। जीतेंद्र गौरव ने कहा कि आज के हालात में कांग्रेस पार्टी इस देश की जरूरत है, हम इसे और मजबूत बनाने आए हैं।

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं मंडल कोऑर्डिनेटर ने कांग्रेस की सदस्यता ली..

स्वागत समारोह में प्रदेश सदस्य गजेन्द्र सिंह पटेल सहित सीमा खान महिला जिलाध्यक्ष, बाँदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, धर्मेश कुमार सिंह, बी लाल, अशरफ उल्ला पप्पू रम्पा, राजेश कुमार गुप्ता, शिवबली सिंह, डॉ के पी सेन, अशोक वर्धन कर्ण, धीरु पांडे, डॉ संजय द्विवेदी दनादन, रामहित निषाद, जगमोहन भाई, नासिर अली, इरफ़ान ख़ान, राममनोहर, सुनीता यादव, छेदीलाल धुरिया, सैय्यद वारिस अली, सुखदेव गांधी, ब्रम्हदत्त द्विवेदी, छगपाल यादव, जिलानी दुर्रानी, राजकिशोर द्विवेदी, केशव पाल, राजबहादुर गुप्ता, पंकज शिवहरे, कामता प्रसाद बबेरु, धीरेंद्र सविता, सुरेश कुमार विश्वकर्मा पूर्व प्रधान निभौर, सीताराम कोटार्य, अफसाना बेगम, सलीम खान ने विचार व्यक्त किये।

यह भी पढ़ें - स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में बांदा के तिंदवारी से भाजपा विधायक बृजेश प्रजापति ने दिया इस्तीफा

यह भी पढ़ें - बसपा ने लखनऊ के प्रत्याशी के नामों पर लगायी अंतिम मोहर

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 1