मतगणना स्थल पर अराजकता फैलाने वालों पर बुलडोजर चलेगा

विधायक ने सवाल उठाया कि जब यहां चार विधानसभा सीटों की मतगणना हो रही तो प्रशासनिक अधिकारी आएंगे-जाएंगे ही...

Mar 11, 2022 - 05:12
Mar 11, 2022 - 06:08
 0  4
मतगणना स्थल पर अराजकता फैलाने वालों पर बुलडोजर चलेगा

बांदा सदर सीट से दोबारा निर्वाचित हुए भाजपा के प्रकाश द्विवेदी ने कहा है कि जिन लोगों ने अराजकता मतगणना स्थल पर अराजकता फैलाई, उनके खिलाफ कार्यवाही होगी। उन पर बुलडोजर चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें - अब बुलडोजर के निशाने पर बुंदेलखंड के माफिया

श्री द्विवेदी ने प्रदेश में भाजपा को प्रचण्ड बहुमत मिलने पर जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक बार फिर विपक्ष के घिसेपिटे आरोप धराशाई हो गए। मतगणना से पूर्व जब एक्जिट पोल में भाजपा की प्रचण्ड बहुमत से जीत को दिखाया गया तो विपक्ष की बौखलाहट बढ़ गई। उन्हें जब यह लगने लगा कि उनकी हार हो रही है तो पार्टी के नेता ने अराजकता फैलाने के मैसेज दे डाले।

विधायक ने सवाल उठाया कि जब यहां चार विधानसभा सीटों की मतगणना हो रही तो प्रशासनिक अधिकारी आएंगे-जाएंगे ही। उन पर संदेह करके अराजकता फैलाना गलत है। मैं इसकी निन्दा करता हूं और जिन तत्वों ने अराजकता फैलाई, उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड में पिछला इतिहास दोहराने में विफल रही भाजपा, 19 में 16 सीटें मिली

विधायक ने कहा कि जनता ने एक बार फिर मुझे सेवा करने का मौका दिया है। मिले जनादेश का सम्मान करते हुए विकास के माध्यम से उनके सुख-दुःख में शरीक होकर सेवा करने की कोशिश करूंगा। बताते चलें कि बांदा के मण्डी स्थल पर सपा कार्यकर्ताओं ने ईवीएम में हेरापेहृरी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। तभी सपाइयों ने एक दरोगा को पत्थर मार दिया था। जिससे उसका सिर फट गया था। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया था। इस घटना पर आक्रोशित होकर विधायक ने उपरोक्त बयान दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0