पशु तस्करी के अड्डे को ध्वस्त करने की मांग, विहिप–बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल जिला बांदा के तत्वावधान में जनपद के बसंत विहार रेलवे लाइन के किनारे कथित रूप से बन रहे पशु तस्करी...
बसंत विहार में अवैध बूचड़खाने पर कार्रवाई की उठी मांग, फोरेंसिक जांच की अपील
बांदा। बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल जिला बांदा के तत्वावधान में जनपद के बसंत विहार रेलवे लाइन के किनारे कथित रूप से बन रहे पशु तस्करी के नए अड्डे को ध्वस्त कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान विहिप जिलाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी एवं जिला गौरक्षा प्रमुख विकास गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में विहिप–बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे।
यह भी पढ़े : बाँदा : रवि काना की रिहाई के मामले में जेल अधीक्षक और जेलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
प्रांत धर्म यात्रा प्रमुख चन्द्रमोहन बेदी ने बताया कि बांदा नगर के मोहल्ला बसंत विहार (पल्हरी रोड) क्षेत्र में पशु तस्करी का संगठित अड्डा सक्रिय है। आरोप है कि यहां से महिंद्रा पिकअप लोडर संख्या UP 90 AT 5963 में पशुओं को भरकर अवैध रूप से कटान के लिए ले जाया जाता है। साथ ही रेलवे लाइन के किनारे रब्बानियां नगर में बने कमरे में पशुओं को काटकर मांस की सप्लाई की जाती है।
उन्होंने बताया कि संगठन को इस अवैध बूचड़खाने की सूचना मिलने पर गौरक्षा विभाग द्वारा गौरक्षकों एवं स्थानीय पुलिस के साथ निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक पिकअप वैन संख्या UP 35T 6531 हड्डियों से लदी हुई मिली, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर मंडी समिति कालूकुआं में खड़ा कराया है। संगठन ने आशंका जताई है कि पिकअप वैन में मिली हड्डियां तथा कमरे में मौजूद अवशेष गाय एवं बछड़े के हो सकते हैं, जिनकी फोरेंसिक जांच कराना आवश्यक है।
विहिप जिलाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी ने मांग की कि मंडी समिति कालूकुआं में खड़ी हड्डियों से लदी पिकअप वैन की तत्काल फोरेंसिक जांच कराई जाए और बसंत विहार मोहल्ले में हो रही पशु तस्करी को पूरी तरह बंद कराया जाए। वहीं जिला गौरक्षा प्रमुख विकास गुप्ता ने रेलवे लाइन के किनारे बने अवैध बूचड़खाने को तत्काल ध्वस्त करने तथा पशु तस्करों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रभावी कार्रवाई न होने पर संगठन आंदोलन के लिए विवश होगा।
यह भी पढ़े : बाँदा की बेटी सार्वी पाण्डेय का इंटरनेशनल गेम्स के लिए चयन, इंडोनेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
इस अवसर पर मठ-मंदिर विभाग प्रमुख शान्तनु चतुर्वेदी, विभाग बलोपासना प्रमुख अंकित पाण्डेय, जिला सह गौरक्षा प्रमुख सुशील गुप्ता, जिला संस्कार प्रमुख सुलभ सहगल, जिला संयोजक बजरंग दल के पी. प्रजापति, जिला सेवा प्रमुख लक्ष्मीकांत गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष सुमित सोनी, नगर सहमंत्री धर्मेन्द्र द्विवेदी, बुद्धराज सिंह, नोखेलाल राजपूत, अंकेश कोस्टा, राहुल सागर, राजू चौरसिया, विवेक सोनी, पीयूष साहू, उमेश प्रजापति सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
