बाँदा की बेटी सार्वी पाण्डेय का इंटरनेशनल गेम्स के लिए चयन, इंडोनेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
जनपद बांदा के ग्राम तरखरी की बेटी सार्वी पाण्डेय ने गोवा में आयोजित रोलर स्केटिंग नेशनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन...
गोवा में आयोजित प्रतियोगिता में सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर बढ़ाया जिले का मान
बांदा। जनपद बांदा के ग्राम तरखरी की बेटी सार्वी पाण्डेय ने गोवा में आयोजित रोलर स्केटिंग नेशनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही उनका चयन आगामी इंटरनेशनल गेम्स के लिए भी हुआ है, जहां वह इंडोनेशिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
सार्वी की इस सफलता को उनकी कड़ी मेहनत, लगन और परिवार के निरंतर सहयोग का परिणाम बताया जा रहा है। कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर उन्होंने न केवल अपने गांव और परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि क्षेत्र की अन्य बेटियों और युवाओं के लिए भी प्रेरणा का उदाहरण पेश किया है।
इस उपलब्धि की खबर मिलते ही गांव, जिले और खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने सार्वी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने उम्मीद जताई कि वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाएंगी।
सार्वी पाण्डेय की इस सफलता की जानकारी उनके मामा आशीष दीक्षित ने दी। उन्होंने बताया कि परिवार को बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व है और आगे भी उसे हर संभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नई ऊंचाइयों को छू सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
