राहुल गांधी के समक्ष रखी जाएंगी बांदा की समस्याएं

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोडोन्याय यात्रा 21 फरवरी 2024 को बुंदेलखंड में उरई जनपद से प्रवेश कर रही है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी के समक्ष राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेदाघाट में ...

Feb 13, 2024 - 07:43
Feb 13, 2024 - 07:54
 0  10
राहुल गांधी के समक्ष रखी जाएंगी बांदा की समस्याएं

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत  जोडो न्याय यात्रा 21 फरवरी 2024 को बुंदेलखंड में उरई जनपद से प्रवेश कर रही है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी के समक्ष राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेदाघाट में बने यमुना नदी पर पुल का मामला उठाया जाएगा, जो कई महीनो से खराब पड़ा है। साथ ही 500 रुपए किलो बिक रहे लहसुन का मामला भी रखा जाएगा, जिससे आम जनमानस परेशान है।

यह भी पढ़े:लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों में भगदड, 1121 ने भाजपा की सदस्यता ली

यह बात जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदुम्न कुमार लाल दुबे एडवोकेट ने मंगलवार को जिला अधिकारी को भेजें पत्र में कहा है। उन्होने पत्र में लिखा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग जिसमें बांदा से तिदवारी होते हुए फतेहपुर से आना जाना होता है। इस मार्ग बैदा घाट का यमुना नदी पर बना पूल विगत कई महीनों से खराब है। इसके कारण बाहनों का आना-जाना बन्द है। यह राज्यमार्ग सबसे व्यस्ततम मार्ग है। पुल की रिपेयरिंग का कार्य द्रुत गति से नहीं हो रहा है। इसको यथाशीघ्र ठीक कराकर मार्ग को आवागमन के लिए खोले जाने के निर्देश निर्गत करें। जनहित में यह गम्भीर समस्या है। यह यह मार्ग महानगर कानपुर लखनऊ जुड़ा है। बांदा से प्रायः गंभीर हालत के मरीजों को तीमारदार इसी मार्ग से ले जाते हैं अन्य मार्गों में जाम की समस्या रहती है। 

यह भी पढ़े:Good news for tourists-खजुराहो से दिल्ली तक एक और हवाई सेवा शुरू होगी

कहा कि अन्य मार्गाे से बालू भरे को ट्रको  का आवागमन है जिससे जाम की समस्या है। इस समस्या को लेकर जन मानस बहुत परेशान हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि  बांदा जनपद व शहर में आम जन के उपयोग की अति आवश्यक वस्तु लहसुन इस वक्त पांच सौ रुपए किलो के रेट में बिक रही है। कई महीनो से जनता के लिए यह परेशानी का सबब है। लहसुन के व्यापारियों ने अपने गोदामों में छुपा रखा है और काला बाजारी में इसे बेचा जा रहा है।राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुंदेलखंड में उरई जनपद प्रवेश कर रही है। बांदा जनपद के कांग्रेस जन इन बिंदुओं सहित जनपद की अन्य समस्याओं की चर्चा राहुल गांधी से करेंगे। 
   

यह भी पढ़े:महोबा के छात्र कार्तिकेय अग्रवाल ने जेईई मैन्स में मारी बाजी 

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0