विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा विषय पर हुई चर्चा, करीब 200 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत, बांदा की ओर से 24 नवंबर 2026 को राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज...

Nov 24, 2026 - 16:55
Nov 24, 2026 - 16:59
 0  4
विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा विषय पर हुई चर्चा, करीब 200 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

बांदा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत, बांदा की ओर से 24 नवंबर 2026 को राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज, बबेरू में पड़ोस युवा संसद 2026-27 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय "विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा" रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी श्रेयांश राय ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.पी. वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाशंकर यादव उपस्थित रहे। अतिथियों ने सामाजिक चेतना, जीवन मूल्यों और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया।

जिला युवा अधिकारी श्रेयांश राय ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को योग के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना भी कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहा।

कार्यक्रम में नशामुक्ति और सहज योग के माध्यम से मन की एकाग्रता बढ़ाने तथा ध्यान के जरिए अध्ययन में एकाग्र रहने के विषय पर जानकारी दी गई। युवाओं ने "नशामुक्त युवा, विकसित भारत" विषय पर प्रश्नोत्तर और भाषण गतिविधियों में भाग लिया। इसके बाद सभी विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशा नहीं करेंगे और अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन कार्यालय सहायक मान सिंह ने किया। इस अवसर पर अमित कुमार (प्रवक्ता, भूगोल), अभय पांडे, विवेक कुमार, आशा सिंह, सहज योग नारी शक्ति कोऑर्डिनेटर अंजली सिंह सहित लगभग 200 छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर मेरा युवा भारत के लेखा सहायक रवि अवस्थी तथा स्वयंसेवक हर्ष नामदेव और राजेश कुमार उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0