सीडीओ ने बैठक से अनुपस्थित प्रधानाचार्यो का रोका वेतन

डीएम पुलकित गर्ग के निर्देशानुसार विकास भवन सभागार में जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालय एवं महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक...

Nov 25, 2026 - 10:34
Nov 25, 2026 - 10:34
 0  1
सीडीओ ने बैठक से अनुपस्थित प्रधानाचार्यो का रोका वेतन

18 वर्ष पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए कुछ कालेजो को दी गई नोटिस

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग के निर्देशानुसार विकास भवन सभागार में जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालय एवं महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें 18 वर्ष पूर्ण करने वाले छात्र, छात्राओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज किये जाने के लिए विद्यालयों द्वारा भरायें गये फार्म-6 के सम्बन्ध में समीक्षा की गई। बैठक में अनुपस्थित प्रधानाचार्यों का माह नवम्बर का वेतन अवरूद्ध करने के निर्देश दिए। स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों में स्व दादूभाई चतुर्वेदी कालेज, बाबू प्रशान्त कुमार कालजे, शिवाजी इण्टर कालेज, वीआईपी इण्टर कालेज, सीपी सिंह आवासीय इण्टर कालेज, वासुदेव इण्टर कालेज, जयराम राही इण्टर कालेज, बुईयाबाई इण्टर कॉलेज, सरधुवा इण्टर कालेज, बीबी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज, सिया सिंह इण्टर कॉलेज, स्व महेन्द्र प्रताप सिंह उमावि परसौंजा, अवधेश कुमार इण्टर कालेज आदि को नोटिस देकर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया कि संस्था में अध्ययनरत सभी छात्र, छात्राओं जो 18 वर्ष पूर्ण करने वालों के फार्म-6 भराकर मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से नाम दर्ज कराना सुनिश्चित करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0