लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों में भगदड, 1121 ने भाजपा की सदस्यता ली

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा तेजी से अपना कुनबा बढ़ाती जा रही है। विधानसभा स्तर में मिलन सदस्यता अभियान चलाया गया। इसमें विपक्षी दलों के लोगों ने भगवा ओढ़कर कमल खिलाने का संकल्प ...

Feb 13, 2024 - 02:16
Feb 13, 2024 - 02:27
 0  1
लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों में भगदड, 1121 ने भाजपा की सदस्यता ली

बांदा, लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा तेजी से अपना कुनबा बढ़ाती जा रही है। विधानसभा स्तर में मिलन सदस्यता अभियान चलाया गया। इसमें विपक्षी दलों के लोगों ने भगवा ओढ़कर कमल खिलाने का संकल्प लिया। तिंदवारी और बबेरू विधानसभा में विभिन्न दलों के 1000 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व कांग्रेस सपा और बसपा के सदस्य शामिल हैं। 

यह भी पढ़े:राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र की लाश हॉस्टल में मिली,हडकम्प मचा

सोमवार को बबेरू कस्बे के ओरन रोड स्थित एक मैरिज हाल में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल एवं ज्वाइनिंग कमेटी के सदस्य विष्णु प्रताप सिंह ने सभी को सदस्यता दिलाई।शामिल होने वालों में बसपा के सभासद शिव शंकर सोनी, सपा के शृंगार थोक सभासद कुलदीप सिंह, राघव थोक से रोशनी उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गईं। नारायणपुर प्रधान एवं कमसिन ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष सुनील यादव, अरवरी प्रधान ललित सिंह, सपा मऊ बूथ अध्यक्ष मुन्ना यादव, सपा कुचौली बूथ अध्यक्ष खेंगर, प्रधान कैलाश यादव, प्रधान कौशल किशोर यादव, जब्बर वर्मा, रामलखन, राकेश वर्मा सहित करीब 40 प्रधान सहित करीब 765 लोगो ने भाजपा की सदस्यता ली।

यह भी पढ़े:गौरव महोत्सव में रॉक बैंड माधवास व इंडियन आयडल के कलाकार शानदार प्रस्तुति देंगे 

इनहोने कहा कि जो सम्मान देश और गरीबों को मिल रहा है, मोदी और योगी की देन है। उनकी नीतियों से खुश होकर हम जिन दलों पर थे, वहां घुटन महसूस कर रहे थे। जिपं अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मिलन सदस्यता अभियान चलाया गया। लोकसभा चुनाव में अब अन्य दलों की जमानत भी नहीं बचेगी। इस दौरान पूर्व विधायक चंद्रपाल, अजय पटेल, रावेद्र गर्ग, रमाकांत पटेल, विनय तिवारी, रामनरेश मिश्रा, विजय विक्रम सिंह, सौरभ शिवहरे सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

यह भी पढ़े:सेक्सवर्द्धक गोलियां खाकर पति ने बनाये संबंध,नई नवेली दुल्हन की 7 दिन में मौत

इसी तरह तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में सांसद कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि तिन्दवारी अजय प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जसपुरा महेश निषाद, राकेश चौहान, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी, श्यामबाबू पाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। यहां 24 प्रधान,16 बी डी सी,6 सभासद सहित 356 लोगों ने सदस्यता ग्रहण 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0