पिता का सपना पूरा कर न्यायिक सेवा में पहुंचीं प्रखर जैन, फिर सांसारिक मोह त्याग अपनाया संयम का मार्ग
पिता का सपना था कि बेटी जज बने और बेटी ने मेहनत से उस सपने को साकार भी किया, लेकिन न्यायिक सेवा में पहुंचने के बाद जीवन की दिशा बदल गई...
नई दिल्ली। पिता का सपना था कि बेटी जज बने और बेटी ने मेहनत से उस सपने को साकार भी किया, लेकिन न्यायिक सेवा में पहुंचने के बाद जीवन की दिशा बदल गई। बैतूल की रहने वाली प्रखर जैन, जिन्होंने लंदन से पढ़ाई की और सिविल जज बनीं, अब सांसारिक जीवन त्यागकर जैन साध्वी बन गई हैं।
जानकारी के अनुसार, प्रखर जैन न्यायिक सेवा में चयनित होने के बाद भोपाल में सिविल जज के पद पर नियुक्त हुई थीं। उनके पिता का सपना था कि बेटी न्यायाधीश बने। प्रखर ने इस सपने को पूरा करते हुए न्यायिक सेवा में कदम रखा, लेकिन अदालत में लगातार सामने आ रहे पारिवारिक विवाद और तलाक के मामलों ने उनके मन में जीवन और रिश्तों को लेकर गहरी सोच पैदा कर दी।
बताया जाता है कि अदालत में ऐसे कई मामले सामने आते थे, जहां सात जन्मों तक साथ निभाने का संकल्प लेने वाले दंपती कुछ महीनों या वर्षों में अलग होने की स्थिति में पहुंच जाते थे। इन परिस्थितियों ने प्रखर जैन को सांसारिक जीवन के प्रति मोह और वैराग्य के विषय में चिंतन करने के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद उन्होंने वैराग्य का मार्ग अपनाने का निर्णय लिया। न्यायिक सेवा में करीब छह महीने काम करने के बाद प्रखर जैन ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया और जैन साध्वी बनने की राह चुन ली।
प्रखर जैन का यह निर्णय उनके जीवन में एक बड़े बदलाव के रूप में सामने आया है। न्यायिक सेवा जैसे प्रतिष्ठित पेशे को छोड़कर आध्यात्मिक और संयम के मार्ग पर आगे बढ़ने का उनका फैसला चर्चा में है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
