बांदा में 26 नवंबर से सजेगा भक्ति का दरबार, इंद्रेश जी महाराज सुनाएंगे श्री भक्त चरित्र कथा

जनपद में भक्ति और अध्यात्म का भव्य आयोजन होने जा रहा है। संस्कार संस्कृति सेवा संस्थान एवं सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के तत्वावधान में...

Nov 21, 2026 - 16:08
Nov 21, 2026 - 16:12
 0  6
बांदा में 26 नवंबर से सजेगा भक्ति का दरबार, इंद्रेश जी महाराज सुनाएंगे श्री भक्त चरित्र कथा

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के तत्वावधान में पांच दिवसीय आयोजन, 25 नवंबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

बांदा। जनपद में भक्ति और अध्यात्म का भव्य आयोजन होने जा रहा है। संस्कार संस्कृति सेवा संस्थान एवं सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के तत्वावधान में 26 से 30 नवंबर 2026 तक पांच दिवसीय श्री भक्त चरित्र कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन परम पूज्य श्री इंद्रेश जी महाराज के श्रीमुख से होगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार, 21 नवंबर को प्रेस वार्ता आयोजित कर समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की।

आयोजन समिति के अनुसार, कथा का आयोजन जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज ग्राउंड, बांदा में किया जाएगा। यहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भव्य पंडाल तैयार कराया जा रहा है। दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए अनवरत भंडारे की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि किसी को असुविधा न हो।

25 नवंबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

कथा के शुभारंभ से एक दिन पहले 25 नवंबर को सुबह 11 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा अलीगंज स्थित रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः रामलीला मैदान पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज ग्राउंड स्थित कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न होगी।

कलश यात्रा में गुर्जर नाका, महेश्वरी देवी, स्टेशन रोड, नया पुल, महाराणा प्रताप चौक और फूलचंद चौराहा सहित नगर के प्रमुख मार्ग शामिल रहेंगे। यात्रा में आकर्षक धार्मिक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजन समिति ने माताओं-बहनों और श्रद्धालुओं से पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील

प्रेस वार्ता में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और आयोजन समिति के सदस्यों ने जनपद के धर्मप्रेमी नागरिकों, माताओं-बहनों और कृष्ण भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में कलश यात्रा एवं पांच दिवसीय कथा में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्री इंद्रेश जी महाराज के श्रीमुख से होने वाली भक्ति, ज्ञान और अध्यात्म की कथा का श्रवण कर श्रद्धालु पुण्य लाभ प्राप्त करें।

समिति ने पत्रकारों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से भी कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन से जुड़ सकें। प्रेस वार्ता के अंत में उपस्थित गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

प्रेस वार्ता में समिति सदस्य अशोक त्रिपाठी जीतू, राजकुमार शिवहरे, जगराम सिंह चौहान, मालती गुप्ता, राजेश द्विवेदी, संतोष गुप्ता, प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, भैरवनाथ कुशवाहा, बन्ना गुप्ता, लल्ला बाजपेयी, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, राजेश मिश्रा, राजकुमार खरे, कमलेश गुप्ता, रामहरी शिवहरे, अंकित बाबू, सज्जू यादव, मदन तिवारी, सज्जू गुप्ता, बाकुराम रामपाल प्रजापति, अवधेश कपूर, आशुतोष तिवारी, संजय ककोनिया, प्रशांत गुप्ता, राकेश बाजपेयी, श्याम सिंह, भुवनेश्वर रावत, मनोज निगम लाला, पंकज रावत, अमित गुप्ता, विनय गुप्ता, कामेश्वर गुप्ता, पुष्कर द्विवेदी, राहुल सिंह, अनुरुद्ध त्रिपाठी दददा और सुरेश कान्हा सहित आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0