एसपी ने पुलिस ध्वज को दी सलामी, पढ़ा गया डीजीपी का संदेश
पुलिस बल के अप्रतिम शौर्य एवं अटूट कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर...
चित्रकूट। पुलिस बल के अप्रतिम शौर्य एवं अटूट कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर पुलिस ध्वज को सलामी दी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्षेत्राधिकारी कार्यालय, यातायात करिश्मा गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण किया गया। थाना राजापुर में क्षेत्राधिकारी राजापुर यामीन अहमद ने ध्वजारोहण कर पुलिस ध्वज को सलामी दी। इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना, चौकी प्रभारियों ने अपने थाना, चौकी में ध्वजारोहण कर पुलिस ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के उपरान्त उपस्थित समस्त अधिकारी, कर्मचारियोे को पुलिस महानिदेशक के संदेश’ को पढ़कर सुनाया गया। संदेश में पुलिस बल के गौरवशाली इतिहास, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, जनसेवा, कानून व्यवस्था के प्रति समर्पण तथा जनता के विश्वास को बनाए रखने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने अधीनस्थ पुलिस कर्मियों को पुलिस ध्वज के सम्मान, शौर्य, बलिदान और सेवा भावना को आत्मसात करते हुए ईमानदारी, निष्ठा और तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
