सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर करायें स्वगणना कार्य : बीएसए

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रंजना शुक्ला ने सोमवार को अपने कार्यालय में समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों, शैक्षिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं...

Nov 25, 2026 - 10:29
Nov 25, 2026 - 10:29
 0  1
सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर करायें स्वगणना कार्य : बीएसए

हर शिक्षक को 10 परिवारों की स्वगणना का लक्ष्य

जनपदीय व मण्डलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारियों का भी लिया जायजा

चित्रकूट। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रंजना शुक्ला ने सोमवार को अपने कार्यालय में समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों, शैक्षिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं विभागीय कर्मियों की आवश्यक बैठक आहूत की। बैठक के दौरान उन्होंने स्वगणना की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई। बीएसए ने कहा जनगणना के द्वितीय चरण का आयोजन आगामी एक दिसंबर से चार जनवरी तक किया जाना निर्धारित है। इससे पूर्व 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना की प्रक्रिया संचालित की जा रही है।

जनपद में स्वगणना की प्रगति धीमी होने पर बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं शिक्षक संघ के पदाधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिक्षक तत्काल प्रभाव से कम से कम 10 परिवारों अथवा कर्मचारियों की स्वगणना करना सुनिश्चित करें। ताकि प्रदेश स्तर पर जनपद की रैंकिंग में अपेक्षित सुधार हो सके। इस पर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि स्वगणना के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त बैठक में आगामी जनपदीय एवं मण्डलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। यह प्रतियोगिता वशिष्ठ गुरुकुलम राजापुर में आयोजित की जाएगी। जिसमें जनपद स्तरीय प्रतियोगिता 26 एवं 27 नवंबर तथा मण्डल स्तरीय प्रतियोगितारू 30 नवंबर एवं 1 दिसंबर  को होगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0