सपा की सूची पर भाजपा अध्यक्ष का तंज, यही 'बबुआ' का समाजवाद

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने उम्मीदवारों की सूची के हवाले समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है..

Jan 15, 2022 - 07:05
Jan 15, 2022 - 07:09
 0  4
सपा की सूची पर भाजपा अध्यक्ष का तंज, यही 'बबुआ' का समाजवाद
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह..

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने उम्मीदवारों की सूची के हवाले समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है। स्वतंत्रदेव सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि यह नई सपा नहीं है। यह पुरानी वाली ही सपा है। सपा के उम्मीदवारों की सूची यह साबित करती है।

भाजपा अध्यक्ष ने लिखा कि सपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली ही सूची से साबित कर दिया है कि यह नई नहीं, वही सपा है। यह दंगाराज वाली, भ्रष्टाचार वाली, तुष्टीकरण वाली, पलायन को शह देने वाली और माफियाओं को संरक्षण देने वाली सपा है। यही ‘बबुआ’ का समाजवाद है।

यह भी पढ़ें - आचार संहिता का उल्लंघन करने पर 2500 सपा नेता व कार्यकताओं पर एफआईआर

भाजपा ने इसी बहाने सपा मुखिया पर हमला बोला है। उन्होंने अपने इस ट्वीट के जरिए यह कहने की कोशिश की है कि सपा ने जिन लोगों को टिकट दिया है, उनमें कई दंगों के आरोपी हैं। सपा की सूची में भाजपा को तुष्टीकरण भी दिखाई दे रहा है। सपा-रालोद गठबंधन ने गुरुवार को 29 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें नौ टिकट मुस्लिम वर्ग को दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह..

सपा ने कैराना से नाहिद हसन, किठौर से शाहिद मंसूर, मेरठ से रफीक अंसारी, धौलाना से असलम चौधरी, कोल से सलमान सईद, अलीगढ़ से जफर अहमद को उम्मीदवार बनाया है। वहीं रालोद ने बागपत से अहमद हमीद, बुलंदशहर से हाजी यूनुस, स्याना से दिल नवाज खान को प्रत्याशी बनाया है। इस प्रकार सपा-रालोद गठबंधन ने नौ मुस्लिम चेहरों को उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें - यूपी विस चुनाव : मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर और केशव मौर्य सिराथू से लड़ेंगे चुनाव

यह भी पढ़ें - बृजेश प्रजापति के सपा मे आने से तिन्दवारी विधानसभा में उठ सकते है विरोध के स्वर

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1