उप्र : विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रबंधन कमेटी की बैठक शुरू

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय पर मंगलवार को प्रदेश चुनाव प्रबंधन कमेटी की बैठक शुरू हो चुकी है। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय..

Nov 30, 2021 - 07:28
Nov 30, 2021 - 07:30
 0  6
उप्र : विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रबंधन कमेटी की बैठक शुरू

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय पर मंगलवार को प्रदेश चुनाव प्रबंधन कमेटी की बैठक शुरू हो चुकी है। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर दूसरे दलों के कुछ नेताओं की आज जॉइनिंग भी होगी।

इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, यूपी भाजपा प्रभारी राधामोहन सिंह, यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा समेत अन्य महत्वपूर्ण लोग शामिल हैं। राधा मोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भाजपा मुख्यालय पहुंच चुके हैं। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी के नेता मंथन करेंगे।

यह भी पढ़ें - 34 साल पहले बांदा में मुलायम सिंह के क्रांति रथ पर बरसे थे पत्थर, यही से अखिलेश शुरू करेंगे विजय रथ यात्रा

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी के नेता मंथन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी विपक्ष से लड़ने के लिए मजबूत रणनीति तैयार कर रही है। भारतीय जनता पार्टी 2017 के विधानसभा चुनाव में 312 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार में आई थी।

भाजपा नेतृत्व चाहता है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार और केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार हो, जनता तक पहुंचाया जाए। ताकि सत्ता विरोधी लहर का सामना ना करना पड़े। यही वजह है कि भाजपा का सबसे ज्यादा फोकस केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही विपक्ष की नाकामियों को भी उतनी ही ताकत के साथ उठाने पर भाजपा जोर दे रही है।

यह भी पढ़ें - अखिलेश यादव पाँचवे चरण की विजय रथ यात्रा में महोबा पहुँचेंगे

यह भी पढ़ें - विजय रथ यात्रा के बढ़ते कारवां से भाजपा में बेचैनी : सुनील सिंह साजन

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1